लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 333 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 5054

By अनुराग आनंद | Updated: May 2, 2020 20:18 IST

गुजरात के सूरत व अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद और सूरत स्टेशनों से शनिवार की रात को उत्तरप्रदेश और ओडिशा के लिए तीन विशेष रेलगाड़ियां रवाना होंगी।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि दो रेलगाड़ियां अहमदाबाद से आगरा के लिए रवाना होंगी।

अहमदाबाद:गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 333 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब कुल सकारात्मक मामले बढ़कर 5054 हो गए हैं। इसके साथ ही बता दें कि प्रदेश में 896 ठीक हो गए हैं और 262 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई हैं।

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए और लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक किए जाने के बाद अब गुजरात में फंसे दूसरे प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार उनके घर भेजने का प्रयास कर रही है। 

 बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद और सूरत स्टेशनों से शनिवार की रात को उत्तरप्रदेश और ओडिशा के लिए तीन विशेष रेलगाड़ियां रवाना होंगी। हर रेलगाड़ी में 1200 प्रवासी श्रमिक होंगे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि दो रेलगाड़ियां अहमदाबाद से आगरा के लिए रवाना होंगी वहीं तीसरी रेलगाड़ी सूरत से ओडिशा के बहरामपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान, ओडिशा और मध्यप्रदेश के कई प्रवासियों को बसों से अपने गृह राज्य जाने के लिए अनुमति दे दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक रेलगाड़ी सूरत से ओडिशा के बेहरामपुर के लिए रवाना होगी और अहमदाबाद से दो रेलगाड़ियां शनिवार को आगरा के लिए रवाना होंगी। हर रेलगाड़ी में 1200 यात्रियों की क्षमता है और जिन लोगों ने अपने नाम पंजीकृत कराए हैं उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।’’

कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने आठ आईएएस और आठ आईपीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जो प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के लिए दूसरे राज्यों की सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं उन्हें हेल्पलाइन संख्या 1077 पर फोन करना होगा और जिला प्रशासन उन्हें पंजीकृत करेगा लेकिन यात्रियों को खुद ही टिकट खरीदना होगा।

इस बीच राज्य सरकार ने शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव विपुल मित्रा को रेलगाड़ियों से अपने घर लौटने के लिए इच्छुक प्रवासी श्रमिकों, छात्रों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य की यात्रा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे छात्रों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और श्रमिकों को वापस लाने के लिए भी प्रबंध किए हैं।

इस तरह के लोग 079-23251900 पर फोन कर अपना ब्यौर साझा कर सकते हैं ताकि उन्हें यात्रा पास मिल सके। केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच फंसे मजदूरों, पर्यटकों और छात्रों को स्थानीय अधिकारियों की अनुमति पर एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति दे दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज