लाइव न्यूज़ :

GSEB Gujarat Board Result 2018: जानिए कब आएंगे गुजरात बोर्ड 10वीं (SSC)/12वीं (HSC) के रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: April 20, 2018 15:03 IST

GSEB Gujarat Board Result 2018: गुजरात बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड के 10वीं (SSC)/12वीं (HSC) का रिजल्ट मई महीने में आ सकता है। छात्र अपने रिजल्ट और रिजल्ट से संबंधित ताजा अपडेट के लिए ऑफिशिल वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

गुजरात, 20 अप्रैल: गुजरात बोर्ड 10वीं (SSC)/12वीं (HSC) के छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। ऐसे में गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड के 10वीं (SSC)/12वीं (HSC) का रिजल्ट मई महीने में आ सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है।

बता दें कि इस साल गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं (SSC) की परीक्षा 12 मार्च से शुरू कराई थी जो 23 मार्च तक आयोजित कराई गई। वहीं गुजरात बोर्ड 12वीं (HSC) जनरल की परीक्षा 12 मार्च से शुरू हुई और 28 मार्च तक चली। वहीं 12वीं कक्षा के साइंस की परीक्षा 17 मार्च से शुरू हुई थी जो 28 मार्च तक चली। छात्र अपने रिजल्ट और रिजल्ट से संबंधित ताजा अपडेट के लिए ऑफिशिल वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस तारीख तक आ सकते हैं रिजल्ट 

इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा में लगभग 11.03 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए। जबिक 12वीं साइंस कक्षा में लगभग 1 लाख से  अधिक छात्र और 12वीं जनरल में लगभग 4 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम में शामिल हुए। बता दें कि साल 2017 में गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था। वहीं 12वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया गया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी गुजरात बोर्ड का रिजल्ट मई महीने के आखिरी सप्ताह में आ सकता है। पिछले साल गुजरात बोर्ड 10वीं में लगभग 68% छात्र पास हुए थे, वहीं 12वीं में 56% छात्र पास हुए थे। 

GSEB Gujarat Board Result 2018 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jgseb.org पर जाएं।2. फिर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।3. उसके बाद कक्षा 10वीं / 12वीं (GSEB Gujarat Board 10th (SSC) Results 2018 / GSEB Gujarat Board 12th (HSC) Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें।4. अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।5. सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

गुजरात बोर्ड के बारे में 

गुजरात बोर्ड का गठन 'गुजरात माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1972 के तहत किया गया था। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) राज्य सरकार की एक शैक्षिक बोर्ड है जो राज्य की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा  के कार्यों के संचालित करता है। बोर्ड की मुख्य जिम्मेदारियों में शिक्षाविद, परीक्षाएं और अनुसंधान और विकास शामिल हैं। बोर्ड गुजरात राज्य में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकरण और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। गुजरात राज्य में यह बहुत लोकप्रिय बोर्ड है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सजीएसईबी.ओरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह