लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो में मांस की दुकानों को बंद करा रहा समूह

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि लोगों का एक समूह यहां मांस की दुकानों के मालिकों से नवरात्रि के दौरान अपना व्यवसाय बंद रखने के लिए कह रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।

दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने कहा कि उसके सदस्य मांस की दुकानों के मालिकों को दुकानें बंद करने के लिए कहते हैं। लेकिन उसने वीडियो में कैद घटना की जिम्मेदारी नहीं ली क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें शामिल लोग उससे जुड़े थे या नहीं।

वीडियो कथित तौर पर नाहरगढ़ के सोम बाजार इलाके में रिकॉर्ड किया गया है और समूह का दावा है कि नवरात्रि के दस दिनों के दौरान इन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी के अनुसार यह कहा गया कि वीडियो मंगलवार का था और नजफगढ़ में डॉन बॉस्को स्कूल के सामने मांस बाजार का है। यह बाजार मंगलवार को बंद रहता है। उन्होंने कहा कि वीडियो में, कोई भी दुकान बंद नहीं करायी जा रही है क्योंकि दुकानें पहले से ही बंद थीं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नजफगढ़ थाने में कोई शिकायत या पीसीआर कॉल नहीं मिली है।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता सोम बाजार में मांस की दुकानों को बंद करने के लिए बुधवार को नजफगढ़ गए थे और आज भी। हर साल, हम गुड़गांव क्षेत्र में भी मांस की दुकानों के मालिकों से नवरात्रि के दौरान अपनी दुकानें बंद रखने के लिए कहते हैं।’’

पुलिस ने अप्रैल 2020 में, हिंदू सेना के दो सदस्यों को नवरात्रि के मद्देनजर गुड़गांव में मांस की दुकान के मालिकों को अपना कारोबार बंद करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग