लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना, 17वीं मंजिल से बच्चे के साथ गिरी महिला, दोनों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2020 12:40 IST

ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार सुबह एक सोसाइटी में मां और उसके बच्चे की बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम बुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में बिल्डिंग से गिरकर मां-बेटे की मौतपुलिस कर रही है मामले की हर पहलू से जांच, घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का शक

देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक मां और उसके बच्चे की मौत का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गौतम बुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी में ये घटना हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक इको विलेज वन में 17वीं मंजिल से गिरने के बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का अभी ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है।

महिला और बच्चे बालकनी से कैसे गिरे, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस बीच पति से विवाद की बात सामने आ रही है। विवाद के बाद पति घर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

जिस महिला की मौत हुई है, उसका नाम प्रियंका त्यागी है और वो अपने परिवार के साथ वहां रहती थी। बेटे का नाम दिव्यांशु था। पुलिस पति की भी तलाश कर रही है। घटना के समय वो सोसाइटी में नही था और ऐसे में पुलिस फोन के जरिए उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाआत्महत्या प्रयासनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम