लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: आसमान में ‘एलियन जैसी वस्तु’ को देख लोगों के उड़े होश, जांच में निकला ‘आयरन मैन’ के आकार का गुब्बारा

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2020 07:32 IST

लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु “कोई एलियन (दूसरे ग्रह का प्राणी) है।''

Open in App
ठळक मुद्देआकाश में उड़ रही एक अजीब सी चीज को देखकर शनिवार को घबरा गए। बाद में पता चला कि यह वस्तु ‘आयरन मैन' के आकार का गुब्बारा था।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के भट्टा-परसौल गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान में एलियन जैसी दिखने वाली ‘आयरन मैन’ की आकृति उड़ती हुई दिखाई दी। जिसके बाद यह आकृति गांव के एक नहर के किनारे जा गिरी और गांव वालों की भीड़ लग गई। एलियन जैसी आकृति को देखने के लिए मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि बाद में इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस जांच के बाद बताया कि दरअसल वो एक गुब्बारा था, जो कि एक सुपर हीरो की आकृति का था। 

अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने सुबह दनकौर इलाके में आसमान में यह वस्तु देखी, जो बाद में भट्टा परसौल गांव के निकट नहर में गिरी। इसके आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों को लगा कि यह वस्तु “कोई एलियन (दूसरे ग्रह का प्राणी) है।''दनकौर के थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि यह हवा से भरा गुब्बारा था जो बाद में नहर के पास झाड़ियों में फंस गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘गुब्बारे का एक हिस्सा नहर के बहते जल को छू रहा था, जिसके कारण गुब्बारा थोड़ा-थोड़ा हिल रहा था।''उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ लोगों को यह वस्तु अजीब प्रतीत हो रही थी। पांडे ने कहा कि गुब्बारे में कुछ भी हानिकारक नहीं था, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस गुब्बारे को किसने उड़ाया था।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला