लाइव न्यूज़ :

... तो इस वजह से अचानक धराशायी हो गई ग्रेटर नोएडा की दो इमारतें

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2018 06:06 IST

घटना 17 जुलाई की रात 9 बजे की है। लेकिन तब से लेकर अभी तक बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या 7 हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई:   ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में मंगलवार( 17 जुलाई) रात चार मंजिला और निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत अचानक ढह गई थी। जिसमें अब तक सात लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। सीएम योगी ने मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के लिए भी 50 हजार का ऐलान किया है।  

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। जिसमें ठेकेदारों, उप-ठेकेदारों, बिल्डरों, संपत्ति डीलरों और वास्तुकार शामिल है। 

पुलिस जांच में पता चला है कि एक साल पहले इमारतों में से एक का निर्माण किया गया था और इसमें फ्लैट बिक्री के लिए तैयार थे। पुलिस ने कहा कि बिल्डरों और संपत्ति डीलरों दिनेश और संजीव कुमार और क्षेत्र में जमीन रखने वाले एक व्यक्ति शंकर द्विवेदी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा: सीएम योगी ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान, मरने वालों की संख्या 7

पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके मुताबिक, खसरा नंबर 5, शाहबेरी में संपत्ति का निर्माण जीके होम द्वारा किया गया था। एफआईआर बताती है कि निर्माता "जानबूझकर" निर्माण के लिए "खराब गुणवत्ता सामग्री" का इस्तेमाल करता था। "यह जानकर कि खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का परिणाम मृत्यु हो सकता है।  एफआईआर की कॉपी में साफ-साफ लिखा गया है कि ठेकेदारों भवनों का निर्माण करने में "खराब गुणवत्ता सामग्री" का इस्तेमाल करता था। यही वजह है कि इमारते अचानक से ध्वस्त हो गए। जिसमें अब तक सात लोगों के मरने की खबर है। जबकि सैकड़ों के फंसने होने की। एफआईआर में यह भी लिखा गया है कि बिल्डरों को अक्सर अंतराल पर अधिकारियों द्वारा चेतावनी भी दी जाती थी लेकिन उन्होंने निर्माण बंद नहीं किया। 

घटना 17 जुलाई की रात 9 बजे की है। लेकिन तब से लेकर अभी तक बचाव कार्य जारी है। संकरी गली होने के कारण एनडीआरएफ की टीम और ऐम्बुलेंस को पहुंचने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन एनडीआरएफ की टीम का मानना है कि मलबे में कई लोग जीवीत भी हो सकते हैं, इसलिए मलबे को धीरे-धीरे हटाने की कोशिश की जा रही है। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक संजय कुमार अपनी टीम द्वारा किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। मलबे में दबी एक महिला समेत पांच लोगों के शवों को बचाव टीम ने बाहर निकाला है। बचाव व राहत कार्य अभी भी जारी है। आशंका है कि अभी भी इमारत के मलबे में दर्जनभर लोग और दबे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

ज़रा हटकेVIDEO: IITL निंबस एक्सप्रेस पार्कव्यू 2 सोसाइटी में गार्ड और डिलीवरी पार्टनर के बीच झड़प, हमले का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर