लाइव न्यूज़ :

Greater Noida Accident: नोएडा में कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 17 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 12:24 IST

Greater Noida Accident: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाए घने कोहरे के चलते मंगलवार को तड़के गौतम बुद्ध नगर के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन टकरा गए जिससे 17 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो ट्रकों और एक बस की टक्कर में, बस में सवार 17 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देGreater Noida Accident: नोएडा में कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 17 लोग घायलTruck collides with bus due to fog: सड़क हादसा 17 लोग घायल

Greater Noida Accident: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाए घने कोहरे के चलते मंगलवार को तड़के गौतम बुद्ध नगर के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन टकरा गए जिससे 17 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो ट्रकों और एक बस की टक्कर में, बस में सवार 17 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया तथा यातायात को सुचारू रूप से चालू किया। प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सिरसा से फरीदाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर, घने कोहरे के चलते एक ट्रक को पीछे से आ रहे अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी।

पीछे से एक बस आ रही थी जिसने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस पानीपत से मथुरा जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में बैठी 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते काफी देर तक इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू किया।

 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानॉएडाग्रेटर नोएडाकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?