लाइव न्यूज़ :

GRAP-4 in Delhi: दिल्ली में फिर से हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2025 07:14 IST

GRAP-4 in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) 4 के कार्यान्वयन के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Open in App

GRAP-4 in Delhi: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है और दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण का कहर जारी है। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट देखी जा रही है वैसे-वैसे हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर से GRAP-4 के तहत सभी कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। 

इन प्रतिबंधों के तहत कई नियमों को फॉलो किया जाएगा। कई कार्यों को करने पर रोक लगाई गई है। इस बीच, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को कक्षा IX और XI तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 4 के कार्यान्वयन के बाद यह निर्णय लिया गया है।

यह आदेश DOE, NDMC, MCD और दिल्ली छावनी बोर्ड के तहत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होता है।

आधिकारिक आदेश में लिखा है, "DOE, NDMC, MCD और दिल्ली छावनी बोर्ड के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी प्रमुखों को कक्षा IX और XI तक के बच्चों के लिए स्कूलों में 'हाइब्रिड मोड' यानी भौतिक और ऑनलाइन दोनों तरीकों से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया जाता है।"

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में AQI 344 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई है और लोधी रोड पर AQI 287 (IITM) और 291 (IMD) दर्ज किया गया।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 368, मंदिर मार्ग में 378, मुंडका में 372 और NSIT द्वारका में 242 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 255, नरेला में 377, नेहरू नगर में 394 और नॉर्थ कैंपस, DU में 382 (IMD) दर्ज किया गया। ओखला फेज-2 में 380, पटपड़गंज में 390 और पूसा में 355 AQI दर्ज किया गया।

आर के पुरम में 373, रोहिणी में 399, शादीपुर में 313 और सिरीफोर्ट में 360 AQI दर्ज किया गया। सोनिया विहार में 315, श्री अरबिंदो मार्ग में 222, विवेक विहार में 414 और वजीरपुर में 408 दर्ज किया गया। 

डेटा में बताया गया है कि विवेक विहार में सबसे ज्यादा 414 AQI दर्ज किया गया, जो गंभीर प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। शून्य से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच के AQI को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच के AQI को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच के AQI को 'खराब', 301 से 400 के बीच के AQI को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच के AQI को 'गंभीर' माना जाता है।

बता दें कि 12 जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण-III उपायों को रद्द कर दिया।

टॅग्स :दिल्लीAir Quality Commissionवायु प्रदूषणकोहरामौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी