लाइव न्यूज़ :

ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी, ईमानदारी की कीमत 3000 रुपये

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 3, 2018 10:01 IST

बजरंग शर्मा इस इनामी राशि को लौटाना चाहते हैं। उनका आरोप है विधायक उन्हें इन पैसों से खरीदना चाहते है।

Open in App
(तस्वीरें बालाघाट से सुधीर शर्मा ने भेजी हैं।)

बजरंग शर्मा मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह स्वतः संज्ञान से अपनी सामर्थ्यानुसार आसपास की सामाज‌िक बुराइयों से लड़ते हैं। इनमें सफाई, भ्रष्टाचार प्रमुख है। इसके चक्कर में एक बार कुछ लोगों ने उन्हें बहुत पीटा भी। शायद इसीलिए स्‍थानीय विधायक ने उनकी ईमानदारी का इनाम देने की सोची होगी। लेकिन उन्होंने इसकी कीमत 3000 रुपये लगाई। बजरंग शर्मा इस इनामी राशि को लौटाना चाहते हैं। उनका आरोप है विधायक उन्हें इन पैसों से खरीदना चाहते है।

(ईमानदारी का पैसा वापस लौटाने की दरख्वास्त)

बजरंग शर्मा 55 साल के हैं। वह शादी-विवाह आद‌ि समारोहों में टेंट लगाने का काम करते हैं। वह बताते हैं, "मैंने हमेशा गलत कामों का विरोध किया। हमारे गांव में कोटेदार मुंह देखकर लोगों को मिट्टी का बांटता है। जिससे उसकी पटरी नहीं खाते वह उसे कैरोसिन देने से इंकार कर देता है। मैंने हमेशा उसका विरोध किया।"

वह आगे बताते हैं, "हमारे गांव की तुलना में इसके आसपास के बसी पढ़े-लिखे लोगों की कॉलोनियों में ज्यादा गंदगी नजर आती है। मैंने हमेशा उनको इसके लिए टोका।"

(ईमानदारी का सर्टिफिकेट)

लेकिन उनके इस कदम ने उनके खिलाफ काफी लोगों को खड़ा कर दिया। बजरंग बताते हैं, "मिट्टी के तेल, क्षेत्र में चल रही योजनओं में हो रही पैसों की बर्बादी के बारे में बोलना शुरू किया तो एक दिन मेरे ऊपर हमला हो गया। मुझे बहुत मारा। मेरा सिर फोड़ दिया।"

"जब लोगों ने पीटा तब नहीं हुई कोई मदद"

बजरंग शर्मा का आरोप है कि सरकार ने तब उनकी कोई मदद नहीं की जब उन्हें जरूरत थी। एक वक्त जब लोगों ने उनकी पिटाई की थी तब इलाज के ‌लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। लेकिन तब उनके लिए कोई सहायता नहीं पहुंची। जब उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्रों के कामकाज पर सवाल उठाना शुरू किया तो उन्हें ईमानदारी तमगा दिया गया, 3000 रुपये।

ये पैसे सर्टिफकेट के साथ उन्हें मनी-ऑर्डर से आए थे। सात साल पहले। बजरंग शर्मा ने बताया, "मनी ऑर्डर मिलते ही मैं इसे लौटाने के लिए कलक्टर के ऑफिस गया। लेकिन उन्होंने वापस नहीं किया।" इस मामले पर हमने स्‍थानीय विधायक से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला