लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में सरकार ने तीन दिनों तक उबर, ओला, रैपिडो की ऑटो सर्विस को बंद करने का दिया आदेश, इस वजह से हुई कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2022 15:02 IST

सवारी से अधिक शुल्क लेने की कई शिकायतों के बाद, कर्नाटक परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। शहर में ऑटोरिक्शा सेवा को रोकने के लिए बेंगलुरु में प्रमुख वाहन एग्रीगेटर्स को नोटिस जारी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस में कंपनियों को आदेश दिया गया है कि ऑटो सेवाओं को जल्द से जल्द बंद किया जाएविभाग ने आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दीपिछले महीने विभाग ने शिकायतों के आधार पर राइड-हेलिंग ऐप पर 292 मामले दर्ज किए थे

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सरकार ने तीन दिनों तक ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स जैसे उबर और ओला की ऑटो सर्विस को बंद कर दिया है। सवारी से अधिक शुल्क लेने की कई शिकायतों के बाद, कर्नाटक परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। शहर में ऑटोरिक्शा सेवा को रोकने के लिए बेंगलुरु में प्रमुख वाहन एग्रीगेटर्स को नोटिस जारी किया है। 

राज्य परिवहन अधिकारियों ने इसे एक 'अवैध' प्रथा करार दिया है। विभाग ने वाहन एग्रीगेटर्स को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए भी कहा है। कई यात्रियों ने परिवहन विभाग से शिकायत की है कि ओला और उबर एग्रीगेटर दो किलोमीटर से कम की दूरी के बावजूद कम से कम 100 रुपये चार्ज करते हैं। शहर में न्यूनतम ऑटो किराया पहले 2 किमी के लिए 30 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 15 रुपये तय किया गया है।

परिवहन आयुक्त टीएचएम कुमार के अनुसार, राज्य के ऑन-डिमांड परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम इन कंपनियों को ऑटो-रिक्शा सेवाएं चलाने की अनुमति नहीं देते हैं क्योंकि यह केवल टैक्सियों तक सीमित थी। आयुक्त के एक पत्र में कहा गया है, "एग्रीगेटर सरकारी नियमों के उल्लंघन में ऑटोरिक्शा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, यह विभाग के संज्ञान में आया है कि ग्राहकों से सरकार द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है।"

नोटिस में कंपनियों को आदेश दिया गया है कि ऑटो सेवाओं को जल्द से जल्द बंद किया जाए और यात्रियों से सरकार द्वारा निर्धारित किराए से अधिक किराया नहीं वसूला जाए। विभाग ने आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पिछले महीने परिवहन विभाग ने नागरिकों द्वारा अधिक शुल्क लेने की शिकायतों के आधार पर राइड-हेलिंग ऐप पर 292 मामले दर्ज किए थे। 

यात्री इस मामले में मुख्यमंत्री के साथ-साथ शीर्ष सरकारी अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से कई शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे एग्रीगेटर्स और ड्राइवरों की पहचान करने के लिए निरीक्षण अभियान भी चलाया है। इस बीच, ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स का मुकाबला करने के लिए, बेंगलुरु में ऑटो यूनियन अपने स्वयं के मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

टॅग्स :उबरओलाबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी