लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के 'भाजपा के खिलाफ जिहाद' वाली टिप्पणी पर नाराज हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़, बयान वापस लेने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2022 07:24 IST

राज्यपाल ने यह पत्र विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार को उसने मुलाकात करने और आसनसोल में एक कार्यक्रम में बनर्जी द्वारा कथित तौर पर दिए गए बयान पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करने के बाद लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा था, तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को ‘‘भाजपा के खिलाफ जिहाद दिवस’’ के रूप में मनाएगीभाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की शिकायत के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी को पत्र लिख बयान वापस लेने को कहा है

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उस कथित टिप्पणी को वापस लेने के लिए कहा जिसमें कहा गया था कि तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को ‘‘भाजपा के खिलाफ जिहाद दिवस’’ के रूप में मनाएगी। बनर्जी को लिखे पत्र में धनखड़ ने बयान की निंदा की।

राज्यपाल ने यह पत्र विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार को उसने मुलाकात करने और आसनसोल में एक कार्यक्रम में बनर्जी द्वारा कथित तौर पर दिए गए बयान पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करने के बाद लिखा था।

धनखड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र में कहा, “आपसे 21 जुलाई, 2022 को भाजपा के खिलाफ 'जिहाद' की इस सबसे असंवैधानिक घोषणा को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया जाता है।” तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 21 जुलाई को उन 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में शहीद दिवस के तौर पर मनाती है , जो 1993 में उस दिन एक रैली के दौरान कथित रूप से पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे। तब बनर्जी कांग्रेस में थीं और राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा सत्ता में था।

यह सवाल करते हुए कि एक मुख्यमंत्री इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं, धनखड़ ने कहा कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है और “संवैधानिक अराजकता” का संकेत देता है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि धनखड़ भाजपा की शिकायतों पर सक्रिय हैं, जबकि अधिकारी के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी की शिकायतों पर उनके बयान के बारे में “मौन” हैं कि 2024 में टीएमसी सरकार गिरा दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज