लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी की घटना में शामिल दोषियों को बेनकाब करेगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: October 3, 2021 23:21 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखीमपुर खीरी की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इसके कारणों का पता लगाएगी और इसमें शामिल तत्वों को बेनकाब कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

सरकार द्वारा रविवार की देर शाम जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों पर ही रहें और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने लोगों से मौके पर शांति-व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने का आह्वान किया है। योगी ने भरोसा दिलाया कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मौके पर हो रही जांच तथा कार्यवाही का इंतजार करें।

शासन द्वारा भेजे गये अपर मुख्‍य सचिव नियुक्ति, कार्मिक एवं कृषि, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), आयुक्त लखनऊ और पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन कर रहे केंद्र के कृषि कानून विरोधियों को कथित तौर पर दो एसयूवी वाहनों से कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गई।

तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। खीरी के जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने तिकोनिया में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना में चार किसान और चार अन्य (एसयूवी के अंदर) मारे गए।

इस घटना को लेकर विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए लखीमपुर खीरी का रुख किया है। संभावना है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और रालोद समेत राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल