लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीरियों के साथ खाना खाया डोभाल ने, कहा- सब कुछ ठीक हो जाएगा, आपकी रक्षा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 19:51 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कश्मीर पहुंचे डोभाल विश्वास बहाली कदम के तहत घाटी में स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। डोभाल ने शोपियां जिले में लोगों से कहा, ‘‘सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपकी रक्षा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शोपियां पहुंचे।वहां अजीत डोभाल ने लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ खाना भी खाया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का बुधवार को तूफानी दौरान किया और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कश्मीर पहुंचे डोभाल विश्वास बहाली कदम के तहत घाटी में स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। डोभाल ने शोपियां जिले में लोगों से कहा, ‘‘सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपकी रक्षा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।’’

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शोपियां पहुंचे। वहां अजीत डोभाल ने लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ खाना भी खाया।

कश्मीर में अभूतपूर्व सुरक्षा कदम उठाए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा सभी संचार सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। डोभाल बंद दुकानों के बाहर एक पगडंडी पर खाना खाते तथा स्थानीय लोगों से बात करते दिखे।

उन्होंने सुरक्षा मुद्दे और अनुच्छेद 370 हटाने तथा राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले पर लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने लोगों से कहा, ‘‘आपके और उनके बच्चे यहीं रहेंगे। वे विश्व में अपना नाम करेंगे।’’

उन्होंने क्षेत्र में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और विगत कई वर्षों से राज्य में स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। डोभाल ने पुलिसकर्मियों से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस सर्वश्रेष्ठ पुलिसबलों में से एक है। हमारे लिए इसका विशेष स्थान है।’’

बाद में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों से बात करते डोभाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी थे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)अजीत डोभालमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील