लाइव न्यूज़ :

हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर में ग्रामीण पर्यटन के अनछुए पहलु पर ध्यान दे सरकार : समिति

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:38 IST

Open in App

संसद की एक समिति ने ‘ग्रामीण पर्यटन’ के उभरते क्षेत्र पर बहुत कम ध्यान दिये जाने की बात रेखांकित करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, केरल, पूर्वोत्तर आदि राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के इस अनछुए पहलु पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इसमें ग्रामीण समुदायों को स्थायी आजीविका प्रदान करने की क्षमता है। मानसून सत्र के दौरान ‘देश में पर्यटन स्थलों की क्षमता संपर्क एवं पहुंच’ विषय पर संसद में पेश परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्यटन उद्योग के कुछ उभरते हुए आयामों में से एक ग्रामीण पर्यटन है लेकिन इस पर बहुत कम जोर दिया जाता है। इसमें कहा गया है ‘‘ अब तक स्वदेश दर्शन योजना के ग्रामीण सर्किट के तहत केवल दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई और केवल एक के लिये धनराशि जारी की गई ।’’समिति ने कहा कि भारत में कला, शिल्प और संस्कृति की परंपरा समृद्ध होने के कारण ग्रामीण पर्यटन का समझदारी से स्थायी रूप से लाभ उठाया जाए क्योंकि इसमें ग्रामीण समुदायों को स्थायी आजीविका प्रदान करने की क्षमता है। रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने कहा, ‘‘ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, केरल, पूर्वोत्तर आदि राज्यों के ग्रामीण क्षेत्र पर्यटन के इस पहलू से अभी भी अनछुए हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’’ समिति ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय को ग्रामीण जनजीवन, कला, संस्कृति और विरासत को जोड़ते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का विकास करना चाहिए । संसदीय समिति ने सरकार से कहा है कि देश में पर्यटन परिपथों मे अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि यात्रा में सुविधा के साथ बुनियादी ढांचे का विकास हो एवं सम्पर्क को बढ़ावा दिया जा सके । समिति ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने से गरीब एवं हाशिये पर रह रहे लोगों को लाभ होगा। संसदीय समिति ने देश में ‘साहसिक पर्यटन’ की संभावना को रेखांकित करते हुए कहा है कि जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और हिमालयी क्षेत्र होने के बावजूद भारत में साहसिक पर्यटन प्रारंभिक चरण में है। समिति ने कहा, ‘‘मंत्रालय को साहसिक पर्यटन क्षमता का दोहन करने के लिये पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित नीति दस्तावेज तैयार करना चाहिए ।’’ संसदीय समिति ने सरकार से लद्दाख में चादर ट्रैक, रिषीकेश में व्हाइट रिवर राफ्टिंग, अंडमान द्वीप, मालवन द्वीप एवं गोवा में स्कूबा डाइविंग, उत्तराखंड में रूपकुंड ट्रैक, मनाली में लेह बाइक/जीप ट्रिप, मेघालय में केविंग, गुलमर्ग और मनाली में स्कीइंग, रिषीकेश में बंजी जंपिंग, उत्तराखंड की टोंस घाटी में रिवर राफ्टिंग, जयपुर एवं सोलंग घाटी में हाट एयर बैलूनिंग, जैसलमेर में दून बाशिंग, हिमाचल प्रदेश में पारा ग्लाइडिंग, गोवा में दूधसागर ट्रैक, सतपुड़ा में रॉक क्लाइंबिंग, गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में वाइल्ड लाइफ सफारी, कुफरी में स्कीइंग, मुन्नार में साइकिल चालन जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?