लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटने से बौखलाए पाकिस्तान की कार्रवाई का भारत ने दिया जवाब, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2019 13:15 IST

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने रिपोर्ट देखी है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कुछ एकतरफा कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसमें हमारे राजनयिक संबंधों में खटास आना भी शामिल है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह बदले की भावना से कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। पहले उसने भारत से अपने राजदूत को वापस बुलाने, व्यापारिक संबंध खत्म करने और फिर अपना एयर स्पेस बंद कर दिया। 

उसकी इस कार्रवाई के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने रिपोर्ट देखी है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कुछ एकतरफा कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसमें हमारे राजनयिक संबंधों में खटास आना भी शामिल है।  विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों के लिए खेद व्यक्त करती है और उस देश से उनकी समीक्षा करने का आग्रह करेगी ताकि राजनयिक संचार के लिए सामान्य चैनल संरक्षित रहें। धारा 370 से संबंधित हालिया घटनाक्रम पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। भारत का संविधान था, है और हमेशा एक संप्रभु मामला होगा। उसने कहा है कि यह विकासात्मक पहल जम्मू-कश्मीर में किसी भी तरह की असहमति को संबोधित नहीं कर सकती हैं।आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले लेता जा रहा है। पाकिस्तान ने तीन एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने हवाईक्षेत्र के एक कॉरिडोर को बंद कर दिया है, जिससे विदेशी उड़ानों को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा। यह जानकारी एअर इंडिया के एक अधिकारी ने दी थी। एअर इंडिया पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से रोजाना करीब 50 उड़ानों का संचालन करती है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 रास्तों में से 3 एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों के स्तर को कम और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेगा और कश्मीर पर भारत की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा। पाक ने भारतीय राजदूत को निष्कासित किया, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने का भी ऐलान पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने और परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को निलंबित करने का ऐलान किया।

 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब