लाइव न्यूज़ :

सरकार ने की 2022 के टॉप-10 'शिकायतकर्ता नागरिकों' की पहचान, एक शख्स ने अकेले डाली 37,315 शिकायतें

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2023 11:26 IST

केंद्र सरकार ने साल 2022 में सबसे अधिक शिकायत करने वाले नागरिकों की पहचान की है। इसके अलावा उन अधिकारियों की भी पहचान की गई है, जिसमे डेस्क पर सबसे अधिक शिकायतें लंबित हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारत सरकार के शिकायत प्रकोष्ठ में आनंद ठाकुर अब एक जाना-पहचाना नाम हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शख्स ने अकेले ही पिछले साल केंद्र के पास 37,315 शिकायतें दर्ज कराई। देश में किसी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई ये सबसे अधिक शिकायतें हैं। इसका खुलासा सरकार के तहत आने वाले एक डेटा स्ट्रेटजी यूनिट (डीएसयू) द्वारा जारी किए गए टॉप-10 शिकायतकर्ताओं की लिस्ट से हुआ है।

न्यूज-18 की रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने देश के उन 10 बड़े अधिकारियों की भी पहचान की है जिनके डेस्क पर जनता से जुड़ी सबसे अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं।

देश के शीर्ष-10 शिकायतकर्ता

देश में सरकार के पास सबसे ज्यादा शिकायत दर्ज कराने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर आनंद ठाकुर नाम के शख्स हैं, जिसने पिछले साल 37,315 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके बाद एटिन मैती का नाम आता हैं जिन्होंने 2022 में 16,199 शिकायतें दर्ज कराई। 

सरकार द्वारा पहचान किए गए अन्य आठ व्यक्तियों ने 2022 में 4229 से   12,803 के बीच सार्वजनिक शिकायतें दर्ज कराई। सबसे अधिक अपील दाखिल करने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की गई है। इसमें सुनीत कपूर 7,401 अपीलों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, जयेश कुलकर्णी 5,426 अपीलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इन अधिकारियों के पास सबसे अधिक शिकायतें हैं लंबित

सरकार ने जिन 10 अधिकारियों की पहचान की है जिनके डेस्क पर सबसे अधिक जन शिकायतें लंबित हैं, उनमें रुक्मणी अत्री सबसे ऊपर हैं। रुक्मणी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर) में अतिरिक्त निदेशक (ई-सेवा) के रूप में कार्यरत लोक शिकायत अधिकारी हैं। इनकी डेस्क पर 12,324 शिकायतें लंबित हैं। इनकी डेस्क को 2022 में 67,092 शिकायतें मिलीं थी और इसमें 54,768 मामलों का निपटारा किया गया।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग) के उप सचिव सुरेंद्र सिंह हैं, जिनकी डेस्क को 2022 में 2.12 लाख शिकायतें मिलीं। इनमें से 8,338 शिकायतें लंबित हैं। इसके अलावा 5,000 से अधिक लंबित शिकायतों वाले अन्य अधिकारी आयकर महानिदेशक और आयकर आयुक्त विभाग से हैं।

सरकार ने शिकायतकर्ताओं की शिकायत के समाधान के बाद उनसे बात करने के लिए बीएसएनएल फीडबैक कॉल सेंटर भी स्थापित किया है। इस साल 1 जनवरी से 24 जनवरी तक बीएसएनएल फीडबैक कॉल सेंटर ने सीधे तौर पर नागरिकों से 27,051 फीडबैक एकत्र किए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल