लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार बैंकों को देना चाहती है 80 हजार करोड़ का अनुपूरक अनुदान

By IANS | Updated: January 4, 2018 19:03 IST

वित्त राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूक मांग की तीसरी खेप लोकसभा में मंजूरी के लिए पेश की।

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन यानी दोबारा पूंजी निर्माण के मद में सरकार ने गुरुवार को 80 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च के लिए संसद की अनुमति मांगी। वित्त राज्यमंत्री पी. पी. चौधरी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूक मांग की तीसरी खेप लोकसभा में मंजूरी के लिए पेश की। अनुपूरक अनुदान बाद में राज्यसभा में प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त खर्च की मांग सार्वजनिक 'बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन पर होने वाले अतिरिक्त व्यय की पूर्ति के लिए की गई है, जोकि सरकारी सिक्योरिटीज की इश्यू के माध्यम से किया जाएगा'। आर्थिक विकास की गति तेज करने के मकसद से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी क्षेत्र के बैंकों को प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की रिकैपिटलाइजेशन की योजना को अक्टूबर में मंजूरी प्रदान की थी। सरकार ने दिसंबर में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूक मांग की दूसरी खेप में 66,113 करोड़ रुपये का अनुदान की मांग की थी, जिसमें गरीबों के लिए बिजली कनेक्शन और यूरिया सब्सिडी का भुगतान की स्कीमों पर खर्च शामिल था। 

टॅग्स :वित्त मंत्री अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजानिए तीन तलाक बिल के संसद में पेश होने की खास बातें

टेकमेनियामोदी सरकार के इस नए ऐप से बदल सकती है डिजिटल इंडिया की तस्वीर, 1200 सेवाएं उपलब्ध कराएगा उमंग ऐप

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल