लाइव न्यूज़ :

गढ़चिरोली के आदिवासियों को 'ताकतवर चावल' खिलाएगी सरकार, ऐसे होता है तैयार

By एसके गुप्ता | Updated: June 19, 2019 08:13 IST

तीन साल तक चलने वाली इस योजना के खर्च पर पूर्वोत्तर, पहाड़ी राज्यों और द्बीपों पर होने वाले व्यय में केंद्र 90 फीसदी और राज्य 10 फीसदी हिस्सा देंगे।

Open in App

18 जून केंद्र सरकार गढ़चिरोली समेत देश के 15 सर्वाधिक पिछड़े और कुपोषण के शिकार जिलों में 'ताकतवर चावल' का वितरण कर वहां से कुपोषण को खत्म करेगी। चावल में आयरन, जिंक और विटामिन मिलाकर राशन की दुकानों पर वितरित की जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने 147।61 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

गढ़चिरोली के आदिवासियों को योजना के ट्रायल के लिए चुना गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों पर राशन के साथ ताकतवाला चावल सितंबर में मिलना शुरू हो जाएगा। 

तीन साल तक चलने वाली इस योजना के खर्च पर पूर्वोत्तर, पहाड़ी राज्यों और द्बीपों पर होने वाले व्यय में केंद्र 90 फीसदी और राज्य 10 फीसदी हिस्सा देंगे। अन्य राज्यों में योजना पर खर्च होने वाली धनराशि में केंद्र 75 फीसदी और राज्य 25 फीसदी योगदान देंगे। 

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'लोकमत समाचार' से कहा कि केंद्र ने 15 राज्यों से एक-एक सर्वाधिक पिछड़े जिले का नाम मांगा था। राज्यों ने गढ़चिरोली के अलावा गुजरात के नर्मदा जिला, उत्तर प्रदेश के चंदौली, तमिलनाडु के त्रिची, केरल के एर्नाकुलम, कर्नाटक के यदगिर या रायचुर जिला, असम के बोनगईगोन और आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के नाम फाइनल कर भेजे हैं। 

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से योजना के तैयार ड्राफ्ट में कहा गया है कि देश में 6 महीने से 5 साल तक की उम्र के 58।5 फीसदी बच्चे कुपोषण के कारण एनीमिया रोग के शिकार हैं। 15 से 49 साल की उम्र वाली 53 फीसदी महिलाएं और 22।7 फीसदी पुरुष एनीमिया से पीडि़त हैं। ये लोग गरीबी के कारण पूरी खुराक नहीं ले पाते हैं। पिछड़े जिलों में ताकतवर चावल के वितरण से 50 से 70 फीसदी महिलाओं और पुरुषों में कुपोषण दूर की जा सकेगी। 

ऐसे होता है तैयार चावल में आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन मिलाकर उसे मशीन में डाला जाता है, जिससे पौष्टिक आटा तैयार हो जाता है। इस पौष्टिक आटे को दोबारा चावल बनाने की मशीन में डालकर ताकतवर (फोर्टिफाइड) चावल तैयार किया जाता है। इसके अलावा सामान्य चावल पर पौष्टिक तत्वों के रसायन का छिड़काव कर उसे पौष्टिक बनाया जाता है। एक किलो ताकतवर चावल तैयार करने में 60 पैसे की लागत आती है। 

दो मंत्रालयों ने भी मांगा केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिड-डे-मिल योजना के तहत फोर्टिफाइड चावल आपूर्ति की मांग की है। इससे स्कूली बच्चों की खुराक में पौष्टिकता बढ़ेगी। स्कूली शिक्षा विभाग इसे तैयार करने में लगने वाली लागत खुद उठाने को तैयार है। वहीं, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भी खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय से एकीकृत बाल विकास योजना के तहत फोर्टिफाइड चावल आपूर्ति करने की मांग की है।

टॅग्स :आदिवासी महिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'आदिवासी महिला पैतृक संपत्ति में समान हिस्सेदारी की हकदार' : सुप्रीम कोर्ट

क्राइम अलर्टओडिशा में आदिवासी नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार

भारतJharkhand: रांची में सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठन, शहर में बंद लागू कराने के लिए आगजनी; प्रशासन अलर्ट

ज़रा हटकेViral Video: यौन उत्पीड़न का मामला कैमरे में हुआ कैद, 70 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, गिरफ्तार, वीडियो वायरल

विश्वब्लॉग: आदिवासियों की देशज ज्ञान परंपरा मानवता के लिए अमूल्य धरोहर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष