लाइव न्यूज़ :

कुछ हटकरः प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मी, धरना स्थल पर ही हुई मेहंदी-हल्दी की रस्म, विवाह भी यहीं

By भाषा | Updated: July 18, 2019 18:02 IST

दरअसल बिजली कर्मी की शुक्रवार को शादी होनी है। परिजनों और ससुराल वालों ने उससे प्रदर्शन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़िग रहा। इसके बाद परिजनों ने धरना स्थल पर ही शादी का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयही नहीं विवाह पूर्व की कुछ रस्मे बुधवार और गुरुवार को धरना स्थल पर पूरी की गई।विवाह के मद्देनजर परिजनों ने उससे धरना खत्म करने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया।

महाराष्ट्र में अपने कथित अवैध तबादले के खिलाफ धरने पर बैठे एक सरकारी बिजली कर्मी की मांगों को लेकर विभाग भले ही अभी सख्त बना हुआ है, लेकिन उसके दृढ़ निश्चिय ने दो परिवारों को रुख को नरम कर दिया है।

दरअसल बिजली कर्मी की शुक्रवार को शादी होनी है। परिजनों और ससुराल वालों ने उससे प्रदर्शन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़िग रहा। इसके बाद परिजनों ने धरना स्थल पर ही शादी का निर्णय लिया है।

यही नहीं विवाह पूर्व की कुछ रस्मे बुधवार और गुरुवार को धरना स्थल पर पूरी की गई। प्रदेश के अमरवती जिले में कंपनी के मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारी निखिल टिखे अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ नौ जुलाई से धरने पर बैठे हैं।

विवाह के मद्देनजर परिजनों ने उससे धरना खत्म करने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने विवाह से जुड़ी रस्मे धरना स्थल पर ही पूरी करना शुरू कर दिया। बुधवार की रात मेहंदी की रस्म निभाई गई। गुरुवार सुबह परिजनों और मित्रों के बीच हल्दी की रस्म भी धरना स्थल पर ही पूरी की गई।

महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त सचिव लिलेश्वर बंसोडे ने प्रेट्र को बताया, ‘‘अगर उसने अपना विचार नहीं बदला तो विवाह समारोह भी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को धरना स्थल पर ही आयोजित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कर्मचारी के कथित रूप से अवैध तबादले और उसकी पदोन्नति से इंकार किये जाने के विरोध में फेडरेशन के सदस्य पिछले हफ्ते से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । एक सवाल के जवाब में टीखे ने कहा, ‘‘जबतक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता है तबतक मेरा विरोध जारी रहेगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रअमरावतीहड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज