लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अभय कुमार सिंह को नवगठित सहकारिता मंत्रालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:59 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने अभय कुमार सिंह को देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए हाल में गठित सहकारिता मंत्रालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी सोमवार को कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में दी गई। सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2004 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं और उन्हें नवनिर्मित मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। मंत्रालय में उनका कुल सात साल का संयुक्त कार्यकाल होगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिंह की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की हुई बैठक में मुहर लगाई गई। सिंह के अलावा 1995 बैच की बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी विजया लक्ष्मी नादेंदला और भारतीय वन सेवा की 1998 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी प्रिय रंजन को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। 1997 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी प्रमोद कुमार महेर्दा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। यह प्रभार कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के सचिव के अतिरिक्त होगा। भारतीय रक्षा लेखा सेवा की 1999 बैच की अधिकारी कविता गर्ग को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज