लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे पांडियन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना, जानें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने क्यों उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: November 21, 2022 19:29 IST

कैलाश जायसवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और न्यायमूर्ति सैयद वैज मियां की पीठ ने गोरखपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट लगाने संबंधी जारी नोटिस को रद्द कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे2008 बैच के आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्देश दिया।प्रशासन ने याचिकाकर्ता की संपत्ति अपने पक्ष में करने के लिए उत्पीड़न किया। नोटिस में केवल एक घटना का संदर्भ दिया गया है।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दुर्भावना से ग्रसित होकर एक व्यक्ति के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने के लिए गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे के विजयेंद्र पांडियन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

कैलाश जायसवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और न्यायमूर्ति सैयद वैज मियां की पीठ ने गोरखपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट लगाने संबंधी जारी नोटिस को रद्द कर दिया। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को 2008 बैच के आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्देश दिया।

याचिका में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन ने याचिकाकर्ता की संपत्ति अपने पक्ष में करने के लिए उसका उत्पीड़न किया। अदालत ने 14 नवंबर, 2022 को दिए अपने आदेश में कहा कि गुंडा एक्ट की धारा 2(बी) का खंड (आई) लागू करने के लिए कम से कम दो बार अपराध कारित होना आवश्यक है लेकिन इस नोटिस में केवल एक घटना का संदर्भ दिया गया है।

अदालत ने कहा कि इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया हम इस बात से सहमत हैं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई ना केवल दुर्भावनापूर्ण है, बल्कि उसकी संपत्ति को लेकर उसका उत्पीड़न करने के लिए की गई। इसके अलावा, प्रतिवादी विशेषकर जिला मजिस्ट्रेट का आचरण स्पष्ट दर्शाता है कि नियम और कानून का उसके लिए कोई सम्मान नहीं है।

अदालत ने निर्देश दिया, ‘‘इस परिस्थिति में हम गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 11 अप्रैल, 2019 को जारी नोटिस रद्द करने के लिए विवश हैं और उन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है जो उच्च न्यायालय की विधि सेवा समिति के पास 10 सप्ताह ते भीतर जमा किया जाए।’’ अदालत ने कहा कि प्रथम प्रतिवादी- प्रमुख सचिव (गृह विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशप्रयागराजAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए