लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पटरी से उतरी चित्तूर से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी, ठप हुआ रेल यातायात

By भाषा | Updated: January 22, 2022 12:53 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित दिल्ली-मथुरा रेल खंड पर शुक्रवार रात भूतेश्वर एवं वृन्दावन रोड स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया, यह मालगाड़ी चित्तूर निंबा स्टेशन से सीमेंट से लदे डिब्बों के साथ मथुरा होते हुए गाजियाबाद जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमालगाड़ी चित्तूर निंबा स्टेशन से सीमेंट से लदे डिब्बों के साथ मथुरा होते हुए गाजियाबाद जा रही थी।इस दुघर्टना से अप और डाउन लाइन सहित मथुरा से पलवल तक की तीसरी रेल लाइन भी बाधित हो गई है। दुर्घटना रात करीब 11.30 बजे हुई।

मथुरा: मथुरा के दिल्ली-मथुरा रेल खंड पर शुक्रवार रात भूतेश्वर और वृन्दावन रोड स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस मामले को लेकर आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह मालगाड़ी चित्तूर निंबा स्टेशन से सीमेंट से लदे डिब्बों के साथ मथुरा होते हुए गाजियाबाद जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे दुर्घटना हुई। 

इस दुघर्टना से अप और डाउन लाइन सहित मथुरा से पलवल तक की तीसरी रेल लाइन भी बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि सीमेंट के डिब्बों को हटाने के लिए 300 से अधिक कर्मचारी युद्ध स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन के 15 डिब्बे उतरने से तीनों रेलवे लाइन बाधित हो गई जिसे जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने शाम तक यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई। श्रीवास्तव ने बताया, दुर्घटना के कारण मुंबई से मथुरा होकर जाने वाली राजधानी, शताब्दी, साप्ताहिक ट्रेन, युवा स्पेशल सहित आदि 10 महत्वपूर्ण गाड़ियों का दिल्ली जाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज