लाइव न्यूज़ :

RRC ग्रुप D के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, एक लाख से अधिक पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें ताजा अपडेट

By वैशाली कुमारी | Updated: July 30, 2021 11:43 IST

ऑनलाइन मोड में आधारित एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड की जानकारी अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे रिक्रूटमेंट सेल ( RRC ) के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगेकुल प्रश्नों कि संख्या 100 होगी और इतने ही नंबरों का एग्जाम भी होना हैभर्ती प्रक्रिया के द्वारा रेलवे ग्रुप डी में खाली पड़े 1,03,769 पदों पर चयनित योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ( RRC ) ग्रुप D के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, RRC ग्रुप D के रिक्त 1,03,769 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण की परीक्षाएं अगस्त माह में शुरू हो सकती हैं। ऑनलाइन मोड में आधारित एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड की जानकारी अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकती हैं।

 परीक्षा को कई चरणों में संपन्न कराने की योजना है जिसके पहले चरण की परीक्षाएं अगस्त में हो सकती हैं।  रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के लिए कुल उम्मीदवारों कि संख्या 1 करोड़ से अधिक है जिसके चलते विभाग ने इन परीक्षाओं को कई चरणों में करवाने कि योजना बनाई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा रेलवे ग्रुप डी में खाली पड़े 1,03,769 पदों पर चयनित योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

RRC Group D: परीक्षा का स्वरूप 

परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी जिसके तहत उम्मीदवार ऑनलाइन पद्धति से इस परीक्षा को देंगे। कंप्यूटर आधारित इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। एग्जाम में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जिसके लिए कुल 90 मिनट का समय निर्धारित होगा। CBT एग्जाम में सफल उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अपने प्रमाणित डॉक्यूमेंट के साथ मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

परीक्षा के विषय और नंबर 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ( RRC ) के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए उन्हें सामान्य विज्ञान से 25 , गणित से 25 , सामान्य सचेचता एवं रीजनिंग से 30 और करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्नों को हल करना होगा। कुल प्रश्नों कि संख्या 100 होगी और इतने ही नंबरों का एग्जाम भी होना है।

RRC ग्रुप डी के उम्मीदवारों के भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सकारात्मक खबर ने उम्मीदवारों में उत्साह पैदा करने का काम किया है, उनका  इंतेज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, विभाग ने भी इसको अमलीजामा पहनाने की पूरी तैयारी कर ली है जिससे कि एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों वाले इस एग्जाम को पूरी निष्पक्षता से पूरा कराया जा सके।

टॅग्स :रेलवे ग्रुप डीनौकरीरेलवे भर्ती बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?