लाइव न्यूज़ :

स्वर्णिम विजय मशाल जम्मू कश्मीर पहुंची

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:36 IST

Open in App

जम्मू,, तीन अप्रैल वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोहों के तहत स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल शनिवार को लखनपुर के पास बसोली सैन्य अड्डा पहुंच गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लखनपुर को जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार माना जाता है।

उन्होंने बताया कि ब्रिगेडियर मनोज खर्कवाल ने बसोली में अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मशाल की अगवानी की। वहां 1971 में भारत ने निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए जीत हासिल की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ से स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल को जलाया था। भारत 16 दिसंबर को पाकिस्तान पर अपनी जीत की याद में विजय दिवस के रूप में मनाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि मशाल सात अप्रैल तक यहां रहेगी और इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए