लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार के सुदूर दक्षिणी छोर ‘इंदिरा पॉइंट’ पर पहुंची ‘स्वर्णिम विजय मशाल’

By भाषा | Updated: August 23, 2021 11:38 IST

Open in App

भारत की 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘स्वर्णिम विजय’ मशाल देश के सुदूरवर्ती दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट पर पहुंची। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि अंडमान-निकोबार कमान के अधिकारी मशाल को लेकर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह स्थित इंदिरा पॉइंट पर रविवार को पहुंचे। अंडमान-निकोबार कमान की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘स्वर्णिम विजय वर्ष, विजय मशाल निकोबार द्वीपसमूह से होते हुए 22 अगस्त को इंदिरा पॉइंट पर पहुंची। यहां अंडमान-निकोबार कमान के संयुक्त सैन्य दल ने तिरंगा फहराया और भारत के सुदूर दक्षिणी छोर से रज (मिट्टी) ली।’’ वक्तव्य में बताया गया कि इससे पहले, विजय मशाल को अंडमान-निकोबार के सुदूरवर्ती उत्तरी छोर ‘लैंडफॉल द्वीप’ ले जाया गया था। ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के अवसर पर अंडमान-निकोबार के सभी द्वीपों से गुजरते हुए मशाल को उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर पर लाया गया। इसके मुताबिक, भारत की जीत और हमारे युद्ध नायकों के बलिदान के संदेश को देश के सुदूर क्षेत्रों और तटों तक पहुंचाना इस यात्रा का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे होने के अवसर पर गत 16 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’’ प्रज्‍ज्वलित कर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना किया था। मशाल यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज