लाइव न्यूज़ :

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबला, बीजेपी के अमन गिरि के सामने विनय तिवारी, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 19:37 IST

उत्तर प्रदेशः निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक, गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद गिरी के निधन के चलते खाली हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविनय तिवारी को जनपद लखीमपुर-खीरी की 139-गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।गोला गोकर्णनाथ के विधायक अरविंद गिरी का छह सितंबर को 64 साल की उम्र में निधन हो गया था। 1996, 2002 और 2007 में लखीमपुर-खीरी जिले की हैदराबाद सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में विनय तिवारी को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद गिरी के निधन के चलते खाली हो गई थी।

सपा ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा विनय तिवारी को जनपद लखीमपुर-खीरी की 139-गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।” निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक, गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

मतों की गिनती छह नवंबर को की जाएगी। गोला गोकर्णनाथ के विधायक अरविंद गिरी का छह सितंबर को 64 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह 1996, 2002 और 2007 में लखीमपुर-खीरी जिले की हैदराबाद सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2017 और 2022 में उन्होंने इसी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट और उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने क्रमश: के. राजगोपाल रेड्डी और अमन गिरि को मैदान में उतारने की घोषणा की।

कुलदीप बिश्नोई और के. राजगोपाल रेड्डी पहले क्रमश: आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अमन गिरि गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के विधायक रह चुके अरविंद गिरि के बेटे हैं। अरविंद गिरि का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके चलते गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल