लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: टीएमसी-एमजीपी का घोषणापत्र जारी, खनन गतिविधियां फिर से शुरू करने, नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण का वादा

By विशाल कुमार | Updated: January 30, 2022 10:58 IST

टीएमसी और एमजीपी द्वारा शनिवार को जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी खनन प्रथाओं को स्थापित करते हुए खनन अनुबंधों और नौकरियों में गोवावासियों के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देनौकरियों तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा किया गया है। नौकरियों में गोवावासियों के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है।गोवा की जीडीपी को मौजूदा 0.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये करने का वादा।

पणजी: तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गोवा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना साझा घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें राज्य में खनन कार्यों को फिर से शुरू करने और नौकरियों तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा किया गया है। 

खनन कार्य गोवा के लिए राजस्व के मुख्य स्रोतों में से एक हुआ करता था। मार्च 2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 88 खनन पट्टों को रद्द करने के बाद राज्य में खनन कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई। 

राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले गठबंधन सहयोगियों टीएमसी और एमजीपी द्वारा शनिवार को जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी खनन प्रथाओं को स्थापित करते हुए खनन अनुबंधों और नौकरियों में गोवावासियों के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।’’ 

घोषणापत्र में कहा गया है कि गोवा खनिज निगम के माध्यम से अर्जित समस्त आय का उपयोग राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। 

घोषणापत्र में निजी क्षेत्र की नौकरियों सहित सभी नौकरियों में गोवा की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और सभी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। 

टीएमसी-एमजीपी गठबंधन ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की सुनवाई के लिये दो फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल ऐप जारी करने का भी आश्वासन दिया है। 

घोषणापत्र के अनुसार, टीएमसी-एमजीपी सरकार दो लाख नयी नौकरियां सृजित करके गोवा के सकल घरेलू उत्पाद को मौजूदा 0.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये करने का प्रयास करेगी। 

इनमें से 80 प्रतिशत नौकरियां गोवावासियों के लिये आरक्षित होंगी। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र की 10 हजार रिक्तियों को तीन साल के भीतर भरा जाएगा। 

गृह लक्ष्मी के तहत हर घर की एक महिला को 5000 रुपये प्रति माह के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और युवा शक्ति के तहत 4 फीसदी ब्याज दर पर गोवा के युवाओं के लिए 20 लाख रुपये तक के ऋण के अलावा उन्होंने गोवा के युवाओं के लिए छह महीने तक बेरोजगारी बीमा का प्रावधान भी शामिल किया है।

गोवा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने पिछले महीने सबसे पुरानी स्थानीय पार्टी एमजीपी से गठबंधन किया था। साल 2017 के चुनाव में एमजीपी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में तीन सीटें जीती थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील