लाइव न्यूज़ :

किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकरः 5 बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 20, 2018 02:47 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

Open in App

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से लीलावती अस्पतला में मुलाकात की। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इलाज के लिए विदेश भी रेफर किया जा सकता है। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर पर्रिकर को किसी गंभीर बीमारी होने चर्चा चल रही है। 

मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने एक मीडिया रिलीज जारी करके इन बातों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को पिछले दिनों पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां आराम नहीं मिला तो इसके बाद पर्रिकर को गुरुवार शाम लीलावती अस्पताल में लाया गया।

गोवा के सीएम की सेहत के मामले से जुड़ी 5 बड़ी अपेडटः-

- गोवा के डिप्टी स्पीकर ने उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाने का संकेत देकर लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद से यह सुगबुगाहट और तेज हो गई है कि क्या पर्रिकर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 

- गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद अपनी सहमति जताई है कि अगर जरूरत है तो इलाज के लिए विदेश ले जाया जाए। 

- पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे। पीएम के अस्पताल जाने के बाद से ही सीएम पर्रिकर की गंभीर बीमारी और विदेश जाने की संभावना पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 

- गोवा बीजेपी के महासचिव नरेंद्र सवइकर ने कहा, 'मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका इलाज विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थायी बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाने वाली खबर पूरी तरह से गलत और आधारहीन है।'

टॅग्स :मनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa CM Pramod Sawant: 'छक्का' मारकर प्रमोद सावंत ने रचा इतिहास?

भारत"मनोहर पर्रिकर जब गोवा के मुख्यमंत्री थे, उस समय बहुत भ्रष्टाचार हुआ था", भाजपा विधायक के बयान पर मचा बवाल

भारतGoa: दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की छाया से बाहर निकले प्रमोद सावंत, जानिए राजनीतिक करियर के बारे में

भारतGoa Assembly Election 2022: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल, इस सीट से लड़ेंगे, कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

भारतगोवा: बीजेपी से नाराज मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हुए बागी, बोले- पणजी से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील