लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly Election 2022: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश को टिकट नहीं, भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की आखिरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 17:50 IST

Goa Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची की बुधवार को घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर का भी नाम है।मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे।जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Goa Assembly Election 2022: भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की। इसमें विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर भी शामिल हैं, जो अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे।

लेकिन केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक, जो कथित तौर पर कुम्भरजुआ से टिकट मांग रहे थे, को सूची में जगह नहीं मिली। राज्य की पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी सुश्री जैनिता इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची कुछ दिन पहले जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया था। उत्पल पर्रिकर ने बाद में भाजपा छोड़ दी और घोषणा की कि वह पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। दूसरी सूची में एंटोनियो फर्नांडीस का भी नाम शामिल है, जो अपनी वर्तमान सेंट क्रूज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए जोसेफ सिकेरा को कलंगुट से मैदान में उतारा गया है। एंटोनियो बारबोसा कर्टोरिम से चुनाव लड़ेंगे जबकि नारायण नाइक कोरटालिम से उम्मीदवार होंगे। कोरटालिम से भाजपा की मौजूदा विधायक अलीना सलदान्हा ने हाल में पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवाBJPजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह