लाइव न्यूज़ :

"अंडर ग्राउंड हो जाएं...ऐसा न हो इनकाउंटर हो जाए...आपकी जान खतरे में है"- वायरल वीडियो में आजम खान ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 23, 2022 13:02 IST

आपको बता दें कि सपा नेता हमेशा अपनी बयानों को लेकर चर्चा में घिरे रहते हैं। ऐसे 27 महीने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिली है जिसके बाद ही वे जेल से बाहर निकले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता आजम खान ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपने एनकाउंटर होने की भी बात कही है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक आजम खान (Azam Khan) ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपा नेता को यह कहते हुए सुना गया है कि उन्हें ऐसा कहा गया है कि उनका इनकाउंटर न हो जाए। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह बयान रामपुर से लखनऊ जाते समय दिया है। आजम खान अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। आपको बता दें कि 27 महीने के बाद सपा नेता जेल से बाहर हुए हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। 

आजम खान ने क्या कहा

वीडियो में सपा नेता आजम खान ने कहा, "जब मुझे जेल में इंस्पेक्टर ये कह सकता है अंडर ग्राउंड हो जाएं आप पर बहुत मुकदमे हैं। ऐसा ना हो कि आपका इनकाउंटर हो जाए। तो आपकी जान खतरे में है, इसलिए पता नहीं मेरा सफर कहा तक का है।" यह वीडियो ट्विटर पर पंकज झा द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को यहां देखें। 

अखिलेश यादव पर क्या बोले सपा नेता

आजम खान जेल से बाहर आने के बाद मीडिया के हर सवाल का जवाब देते हुए दिखे हैं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बोला है। आजम खान ने उनके बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया है, बल्कि जो भी कहा है बचबचाव करके कहा है। जेल में उनसे अखिलेश यादव के मिलने नहीं आने पर उन्होंने कहा कि मेहमान तो मेहमान होता है। ऐसे में जो लोग उनसे मिलने आए और उनका साथ दिया, सपा नेता ने उनका शुक्रिया भी अदा किया है। 

आजम खान ने मुलायम सिंह पर साधा निशाना

आपको बता दें कि सपा नेता ने मुलायम सिंह यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, "हो सकता है मुलायम सिंह के पास मेरा नंबर ना हो, उन्हें फोन करने का समय ना मिला हो।" उन्होंने राज्य के विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने की भी बात कही है। इस पर वे बोले, "निश्चित रूप से मैं सत्र में हिस्सा लूंगा। मैं विधानसभा के लिए 11वीं बार चुना गया हूं।"

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीवायरल वीडियोअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी