लाइव न्यूज़ :

वैश्विक भूख सूचकांक: सरकार ने कहा- केवल 3.9 फीसदी बच्चे अल्पपोषित, आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया

By विशाल कुमार | Updated: October 18, 2021 10:42 IST

भारत के प्रदर्शन को केवल अल्पपोषण के लिए बिगड़ते दिखाया गया है, जिसे सरकार ने चुनौती दी है. सूचकांक में इस्तेमाल किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुपोषण की व्यापकता 2017-2019 में 14 फीसदी से बढ़कर 2018-2020 में 15.3 फीसदी हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा कि वैश्विक भूख सूचकांक में इस्तेमाल प्रमुख संकेतक को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया.केवल 3.9 फीसदी आंगनवाड़ी बच्चे अल्पपोषित पाए गए हैं.जीएचआई 2021 ने भारत को 116 देशों में से 101वें स्थान पर रखा है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) में उपयोग किए जाने वाले एक प्रमुख संकेतक को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है क्योंकि केवल 3.9 फीसदी आंगनवाड़ी बच्चे अल्पपोषित पाए गए हैं.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि आंगनबाडी मंच पर पंजीकृत लाभार्थियों के आंकड़ों में 6 महीने से 6 साल की उम्र के 7.79 करोड़ बच्चे शामिल हैं. पोषण ट्रैकर पर रिपोर्ट किए गए कुपोषित बच्चों की संख्या 30.27 लाख है जो केवल 3.9 फीसदी है.

मंत्रालय ने कहा कि ये लाभार्थी समाज के सबसे गरीब तबके से आते हैं और उनमें अल्पपोषण का निम्न स्तर निश्चित रूप से दर्शाता है कि गलत तरीके से गणना के कारण भारतीय डेटा अत्यधिक बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है.

जीएचआई 2021 ने भारत को 116 देशों में से 101वें स्थान पर रखा है. यह सूचकांक चार संकेतकों कुपोषण, बर्बादी, स्टंटिंग और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर पर आधारित है.

भारत के प्रदर्शन को केवल अल्पपोषण के लिए बिगड़ते दिखाया गया है, जिसे सरकार ने चुनौती दी है. सूचकांक में इस्तेमाल किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुपोषण की व्यापकता 2017-2019 में 14 फीसदी से बढ़कर 2018-2020 में 15.3 फीसदी हो गई है.

इससे पहले जीएचआई का सह-प्रकाशन करने वाले जर्मन एनजीओ वेल्टहंगरलाइफ (डब्ल्यूएचएच) ने शनिवार को सरकार के इस आरोप को खारिज कर दिया था कि भारत की 16 सबसे खराब देशों में रैंकिंग एक जनमत सर्वेक्षण पर आधारित थी. उसने यह भी बताया कि सरकार ने 'अल्पपोषण' को 'कुपोषण' मानकर भी गलती की.

टॅग्स :भारतNGO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर