लाइव न्यूज़ :

49 सेलेब्स की चिट्ठी पर बवाल, गिरिराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार को बदनाम करने के लिये अवॉर्ड वापसी गैंग फिर सक्रिय हुआ

By भाषा | Updated: July 25, 2019 00:18 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को बुधवार को राष्ट्रविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि वे विपक्ष की कठपुतली के रूप में अभिनय कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, "अवॉर्ड वापसी गैंग मोदी सरकार को बदनाम करने और उसे अस्थिर करने के मकसद से फिर सक्रिय हो गया है।"प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र में यह भी कहा गया है कि ‘‘असहमति के बिना लोकतंत्र नहीं होता है।’’

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिये 'अवॉर्ड वापसी' गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। गिरिराज का यह बयान 49 प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र, जिसमें कहा गया है कि ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष भड़काऊ नारा बनता जा रहा है, के बाद आया है। प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र में यह भी कहा गया है कि ‘‘असहमति के बिना लोकतंत्र नहीं होता है।’’

केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से कहा, "मॉब लिंचिंग का सवाल उठाने वाले यह लोग तब कहां थे जब कैराना (उत्तर प्रदेश) के विधायक हाल ही में मुसलमानों को हिंदुओं की दुकानों से सामान नहीं खरीदने के लिये कह रहे थे। वे क्यों खामोश रहे?" पत्र के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि 'अवॉर्ड वापसी' गैंग सक्रिय हो गया है।

मंत्री ने कहा, "अवॉर्ड वापसी गैंग मोदी सरकार को बदनाम करने और उसे अस्थिर करने के मकसद से फिर सक्रिय हो गया है।" वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को बुधवार को राष्ट्रविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि वे विपक्ष की कठपुतली के रूप में अभिनय कर रहे हैं। दरअसल, फिल्मकारों अडूर गोपालकृष्णन और अपर्णा सेन, गायक शुभा मुद्गल, इतिहासकार रामचन्द्र गुहा और समाजशास्त्री आशीष नंदी समेत 49 प्रबुद्ध नागरिकों ने 23 जुलाई के इस पत्र में अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं