लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा, "समान नागरिक संहिता वक्त की मांग है, भाजपा इसे लागू करके रहेगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2022 15:03 IST

समान नागरिक संहिता पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि न केवल हिमाचल, गुजरात बल्कि देश के जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, भाजपा वहां-वहां समान नागरिक संहिता लागू करने का कार्य करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा न केवल हिमाचल, गुजरात बल्कि जहां भी सरकार बनाएगी, वहां समान नागरिक संहिता लागू करेगीगिरिराज सिंह ने कहा आज के समय में समान नागरिक संहिता देश की आवश्यकता हैहाल ही में उत्तराखंड के बाद गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है

दिल्ली: समान नागरिक संहिता आज के वक्त में देश की आवश्यकता है और भारतीय जनता पार्टी जिन भी प्रदेशों में सरकार बनाएगी, वो वहां पर इसे लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि न केवल हिमाचल, गुजरात बल्कि देश के जिस भी राज्य की जनता भाजपा को वोट देकर सरकार बनवाने का काम करेगी, भाजपा अपनी ओर से बतौर उपहार समान नागरिक संहिता वहां लागू करने का कार्य करेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा, "समान नागरिक संहिता आज के समय में देश की जरूरत है। हिमाचल और गुजरात की सरकार ने भी कहा है कि हमारी सरकार आते ही हम इसे लागू करेंगे। जहां-जहां भाजपा की सरकार होगी, वहां इसे लागू किया जाएगा।"

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सवर्णों के लिए 10 फीसदी ईडब्लूएस आरक्षण को सही ठहराये के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, "संविधान को मानने वाले सभी लोग कोर्ट के इस फैसले को मानने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं।"

मालूम हो कि समान नागरिक संहिता भाजपा के उन कोर मुद्दों में से एक है, जिसे वो बार-बार लागू करने की बात करती रहती है। उत्तराखंड में चुनावी विजय पाने के बाद राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सूबे में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया है।

वहीं चुनावी दौर में गुजरात की भाजपा सरकार ने भी समान नागरिक संहिता के लिए न्यायिक आयोग गठन का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं भाजपा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भी अगर वो दोबारा सत्ता पर काबिज होते हैं तो फौरन समान नागरिक संहिता के न्यायिक आयोग का गठन करेंगे।

भाजपा के लिए समान नागरिक संहिता भी राम मंदिर और धारा 370 की तरह जड़ से जुड़ा सवाल है, जिसे देश में लागू करने के लिए भाजपा दशकों से प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रही है। इस संबंध में विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा की समान नागरिक संहिता वाली सोच अलगाववाद को जन्म देने वाली है और इसके जरिये भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहBJPउत्तराखण्डगुजरातहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह