लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का विरोध करने वाले जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2023 08:20 IST

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का विरोध कर रहे हैं, वो जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आज़ाद ने धारा 370 के मसले पर जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय दलों को आड़े हाथों लिया धारा 370 समाप्त करने का विरोध करने वाले जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल से अनजान हैंधारा 370 किसी विशेष क्षेत्र, प्रांत या धर्म के लिए नहीं था, ये तो सभी के लिए फायदेमंद था

डोडा: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने बीते रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का विरोध करने वाले लोग जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं।

आजाद की टिप्पणी उस मौके पर आयी है, जब सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर से केंद्र द्वारा 5 अगस्त, 2019 को समाप्त किये गये विशेष दर्जे के कदम को असंवैधानिक बताने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है।

कश्मीर के डोडा में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय दलों मसलन नेशनक कांफ्रेंस और पीडीपी का नाम लिए बिना उन पर जबरदस्त कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा, "जो लोग सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को रद्द करने का विरोध कर रहे हैं, वे जम्मू-कश्मीर के इतिहास और भूगोल के साथ-साथ इसकी जमीनी स्थिति से अनजान हैं। अनुच्छेद 370 किसी विशेष क्षेत्र, प्रांत या धर्म के लिए नहीं था बल्कि सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद था।''

आजाद ने कहा, "मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। मेरा मानना ​​है कि वह अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले के सभी पहलुओं पर गौर करेगा।"

इससे पहले भाजपा ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और समृद्धि आई है।"

अनुच्छेद 370 समाप्त होने की चौथे साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि 370 के हटाय़े जाने के समय उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ "घर में नजरबंद" कर दिया गया था।

मालूम हो कि केंद्र द्वारा धारा 370 को समाप्त किये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा था, "एक प्रावधान (अनुच्छेद 370), जिसे विशेष रूप से संविधान में एक अस्थायी प्रावधान के रूप में उल्लेख किया गया था, 1957 में जम्मू-कश्मीर संविधान सभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्थायी कैसे हो सकता है?"

इसके साथ ही चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच ने तर्क दिया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की सुविधा के लिए संसद खुद को जम्मू-कश्मीर की विधायिका घोषित नहीं कर सकती थी, क्योंकि संविधान का अनुच्छेद 354 शक्ति के ऐसे प्रयोग को अधिकृत नहीं करता है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादधारा 370जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्टDY Chandrachudमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील