लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के हॉट मिक्स प्लांट तत्काल प्रभाव से बंद

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:20 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), नौ नवंबर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सोमवार को एक आदेश जारी कर सभी हॉट मिक्स प्लांट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अगर हॉट मिक्स प्लांट चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के मानदंडों का पालन करते हैं तो उन्हें संचालन की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुसार, वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि में योगदान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पांडेय ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट तभी काम कर सकते हैं जब मानदंडों के आधार पर उनसे निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण किया जाए। उल्लंघन करने वालों को हरित अधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरुप दंडित किया जाएगा।

जिले में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला