लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: WhatsApp पर बहस को लेकर अदालत परिसर में भिड़े दो वकील, चलाई गोली

By भाषा | Updated: March 7, 2020 02:10 IST

गाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी। विक्रांत त्यागी नामक वकील ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल चौधरी नामक वकील ने गुरुवार रात को व्हाट्सएप पर उन्हें प्रताड़ित किया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

गाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

विक्रांत त्यागी नामक वकील ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल चौधरी नामक वकील ने गुरुवार रात को व्हाट्सएप पर उन्हें प्रताड़ित किया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह त्यागी इसकी शिकायत करने बार अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी के पास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राहुल भी वहां पहुंचा और तीन गोली चलाकर घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि साथी वकीलों ने विक्रांत को किसी तरह से बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अदालत परिसर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। हालांकि, बार अध्यक्ष ने राहुल द्वारा गोली चलाने से इनकार किया और कहा कि भीड़ से किसी ने गोली चलाई।

शहर के पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :गाज़ियाबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?