लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, कुत्ते को बचाने की कोशिश में 9वें फ्लोर से गिरी 12 साल की बच्ची, दोनों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2021 08:07 IST

गाजियाबाद: बच्ची अपने पालतू कुत्ते की जान बचाने की कोशिश कर रही थी, जो बालकनी के लोहे की ग्रिल के बीच फंस गया था। इसी दौरान वह फिसल गई।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के कवि नगर में स्थित गौर होम्स सोसायटी की घटना।अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12 साल की बच्ची और उसके पालतू कुत्ते की मौत।हादसे के बाद लड़की के परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने या पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया।

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कवि नगर में स्थित गौर होम्स सोसायटी में बुधवार को एक अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12 साल की बच्ची और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की अपने पालतू कुत्ते की जान बचाने की कोशिश कर रही थी, जो बालकनी के लोहे की ग्रिल के बीच फंस गया था। 

इसी दौरान बच्ची का भी संतुलन बिगड़ा और वह फिसल गई। इसके बाद बिल्डिंग से गिरने पर बच्ची और पालतू कुत्ते की मौत हो गई। हादसे के बाद लड़की के परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने या पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने भी हालांकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि यह एक दुर्घटना थी।

खेल-खेल में ग्रिल में फंसा कुत्ता

पुलिस के मुताबिक ज्योत्सना शर्मा नाम की बच्ची अपने कमरे में कुत्ते के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ता बालकनी की ओर भागा और बालकनी के ग्रिल में फंस गया। हादसे के समय मां किरण रसोई में व्यस्त थी जबकि उसके पिता ललित काम पर बाहर गए हुए थे। ललित एक निजी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर हैं। 

खेलते समय ही 4 से 5 महीने का पिल्ला बालकनी की लोहे की दो ग्रिलों के बीच फंस गया था। ज्योत्सना ने पीछे से खींचने की कोशिश की लेकिन हर बार पिल्ले का सिर इसमें फंस रहा था।

इसके बाद ज्योत्सना ने उसे पीछे से खींचने की कोशिश की। इसके लिए वह ग्रुल पर चढ़ गई और दूसरी ओर से पिल्ले का सिर पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वह फिसल गई।

मां पहुंची पर नहीं बचा सकी बेटी की जान

ज्योत्सना ने एक समय कुछ देर के लिए बालकनी का ग्रिल पकड़ लिया था और वो लटकी हुई थी। ज्योत्सना की चीख-पुकार सुन उसकी मां भी मदद के लिए पहुंची और हाथ बढ़ाया लेकिन बेटी को नहीं पकड़ सकी। गिरते समय ज्योत्सना के एक हाथ में पालतू कुत्ते का सिर भी था और ऐसे में दोनों एक साथ 9वें फ्लोर से नीचे सड़क पर जा गिरे।

कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़की को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में घटना हुई थी जहां हाउसिंग सोसाइटी में सीढ़ी की रेलिंग से फिसलते हुए 12 मंजिल गिरने के बाद एक साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल