लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2022 09:42 IST

इस साल की शुरुआत में हरिद्वार में एक धर्म संसद में अपने कथित नफरत भरे भाषणों के लिए यति नरसिम्हानंद सरस्वती को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामलों का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएफआईआर में गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पुजारी यति का नाम हैयति नरसिम्हानंद ने कहा कि किसी न किसी बहाने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की यह उनकी सामान्य प्रथा है

गाजियाबाद: यूपी पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में डासना देवी मंदिर के प्रधान पुजारी यति नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राष्ट्रपिता को गालियां देने वाले विवादास्पद दक्षिणपंथी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है।

पुलिस ने कहा कि 13 जुलाई की रात उन्हें वीडियो मिला जिसमें कथित तौर पर नरसिम्हानंद को देखा गया। उन्होंने स्वत: संज्ञान लेते हुए, भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (किसी भी पूजा स्थल या सभा में अपराध) के तहत 14 जुलाई को गाजियाबाद के मसूरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा, “एफआईआर में गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए पुजारी का नाम है। वीडियो लगभग पांच से छह महीने पुराना लगता है और स्थान का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हम इसे हरिद्वार का मानते हैं।''

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिकी में कहा गया है कि पुजारी ने कथित तौर पर गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों और अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया और उन्हें विभाजन के दौरान हिंदुओं की हत्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा राष्ट्र के पिता पर कथित तौर पर "अंग्रेजों और मुसलमानों का पक्ष लेने" का आरोप लगाया।

यति ने वीडियो के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया और कहा कि यह "उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस की प्रथा है"। बकौल यति- “किसी न किसी बहाने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की यह उनकी सामान्य प्रथा है। हो सकता है कि उन्होंने कोई पुराना वीडियो पकड़ लिया हो और दूसरी प्राथमिकी दर्ज कर ली हो। ये मेरे निजी विचार हैं। हिंदुओं की स्थिति के लिए गांधी और उनके अनुयायी जिम्मेदार हैं। मैं उन्हें राष्ट्रपिता नहीं मानता।”

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में हरिद्वार में एक धर्म संसद में अपने कथित नफरत भरे भाषणों के लिए पुजारी को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामलों का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :यति नरसिंहानंदगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम