लाइव न्यूज़ :

इराक में मारे गए 39 भारतीयों के अवशेष उनके परिजनों के घर तक पहुँचाएगी सरकार: वीके सिंह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 31, 2018 11:55 IST

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने साल 2015 में इराक में काम करने वाले 40 भारतीयों को बंधक बना लिया था। भारतीय बंधको में से एक जान बचाकर भागने में सफल रहा बाकि 39 की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

Open in App

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों मारे गये 39 भारतीयों के शव लेने इराक जा रहे भारत के विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार (31 मार्च) को मीडिया से कहा कि बगदाद के राजदूत की इजाजत मिलते ही वो सी-17 विमान से सभी भारतीयों के अवशेष ससम्मान भारत लेकर आएँगे। जनरल वीके सिंह ने कहा कि मृतकों के परजिनों को शवों के अवशेष लेने के लिए हवाईअड्डे नहीं आना होगा। केंद्र सरकार मृतकों के अवशेषों को उनके परिजनों के घरों तक पहुँचाएगी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने साल 2015 में इराक में काम करने वाले 40 भारतीयों को बंधक बना लिया था। भारतीय बंधको में से एक जान बचाकर भागने में सफल रहा बाकि 39 की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

डीएनए टेस्ट से 38 भारतीयों के शवों की पहचान हो चुकी है। 39वें भारतीय के शव की पहचान अभी बाकी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद के बज़ट सत्र के उत्तरार्ध में राज्य सभा में जानकारी दी थी कि मोसुल में इस्लामिक स्टटे द्वारा बंधक बनाए गये 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्री स्वराज ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद 39 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हुई। वहीं मृतकों के कुछ परिजनों ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मृतकों की स्थिति के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। मृतकों के परिजनों का आरोप था कि मोदी सरकार ने पिछले तीन सालों में कई बार कहा कि इराक में फँसे हुए सभी भारतीय सुरक्षित हैं। 

सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में जानकारी दी थी कि इराक के बदूश में एक टीले में शवों के होने की सूचना मिलने के बाद जब उसकी जाँच हुई तो वहाँ बहुत बड़ी संख्या में दफनाए गए शव मिले। इन शवों में ही उन भारतीयों के शव भी थे जिन्हें इस्लामिक स्टेट ने बंधक बनाया था। इराक के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया था कि सभी 39 भारतीयों के शवों को बगदाद के फोरेसिंक साइंस विभाग के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर में एक फ्रीजर में रखा गया है। 

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर मृतकों से परिजनों से झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मोसुल में मारे गये भारतीयों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका का मुद्दा उछाल रही है। ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फ़ेसबुक डाटा का इस्तेमाल करके चुनाव के दौरान वोटरों को प्रभावित करने के लिए कैंपेन तैयार करने का आरोप लगा है। 

टॅग्स :जनरल वीके सिंहइराकआईएसआईएससुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार