लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान को आदर्श राज्य बनाने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:04 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान को एक आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेते हुए शनिवार को कहा कि राज्य संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी कर रहा है। गहलोत की शुक्रवार को यहां राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी और वह अभी अस्पताल में ही हैं। गहलोत ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल में राजस्थान में कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में बेहतरीन काम हुआ है जिसके कारण देश-विदेश में राज्य का मान-सम्मान बढ़ा है। राजस्थान में विशेषज्ञों की राय के अनुसार संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की पूरी तैयारी की जा रही है। मेरा संकल्प है कि कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में राजस्थान एक आदर्श राज्य बने।’’ गहलोत ने अपने स्वास्थ्य के बारे में कहा, ‘‘मेरी धमनी में अवरोध की समस्या थी, जिसमें अब स्टेंट डाल दिया गया है। मैं अभी कुछ समय तक जयपुर के राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने मुझे कुछ दिन पूर्ण आराम की सलाह दी है। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पूर्व की भांति आपकी सेवा में लग जाऊंगा।’’ 70 वर्षीय गहलोत इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तभी से वह कोरोना वायरस से उबरने के बावजूद संक्रमण के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से जूझ रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने से पहले मुझे हृदय संबंधी कोई भी समस्या नहीं थी। चिकित्सकों के मुताबिक यह कोरोना वायरस संक्रमण के बाद का प्रभाव है। मुझे कोविड-19 से ठीक हुए तीन महीने से अधिक हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान वह संक्रमित हुए थे और उस समय ‘‘ऑक्सीजन एवं अस्पतालों में बिस्तरों की कमी से हाहाकार मचा हुआ’’ था, इसलिए संक्रमित होने के बावजूद भी वह दिन-रात लगातार काम करते रहने तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुरूप पर्याप्त आराम नहीं कर सके। गहलोत ने कहा कि इसी के परिणामस्वरूप उन्हें कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बावजूद इतने लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल यानी मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने एवं बार-बार हाथ धोने का गंभीरता से पालन करने तथा समय पर टीका अवश्य लगवाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए