लाइव न्यूज़ :

GBSHSE SSC 10th Results 2018 Goa Board: Gbshse.gov.in पर कल जारी होगा गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जान लें ये जरूरी बातें

By धीरज पाल | Updated: May 24, 2018 17:46 IST

GBSHSE SSC 10th Results 2018 Goa Board: gbshse.gov.in गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। कल यानी 25 मई को गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल एंड हायर सेकेंडरी स्कूल (GBSHSE) बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करेगा। अगर आप नतीजे (Goa SSC Results 2018) देख रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। ताकि आप रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

Open in App

गोवा, 24 मई : गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री स्कूल एंड हायर सेकेंड्री स्कूल (GBSHSE) गोवा राज्य का मुख्य बोर्ड है। जीबीएसएचएसई बोर्ड हर साल मार्स से अप्रैल के बीच कक्षा 10वीं और 12वीं का एग्जाम आयोजित कराता है। गोवा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर पहले ही कर चुकी है। अब जीबीएसएचएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट (GBSHSE SSC Results 2018) की घोषणा कल करेगा। जी हां,  25 मई को दोपहर 12 बजे गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे। छात्र अपने नतीजे  GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर  जाकर देख सकते हैं। बोर्ड इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच में कराई गई थी। वहीं, गोवा बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा पांच मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित कराया था।

 GBSHSE स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट (Goa Board SSC (Class 10th) Results 2018)

1. छात्र रिजल्ट Goa 10th Results 2018 / Goa SSC Results 2018 देखने के लिए सबसे पहले gbshse.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।2.  वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद GBSHSE Goa Board Class 10th Results 2018 की लिंक पर क्लिक करें।3. यहां रोल नंबर व नाम भरने के बाद समिट करें और GBSHSE SSC Results 2018 / Goa Board 10th Results 2018 डाउनलोड करें।4. इसके बाद रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके। 

SMS द्वारा ऐसे प्राप्त करें गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे- 

वेबसाइट के अलावा मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी छात्र अपना Goa Board Results 2018  देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें RESULTGOA10ROLLNO लिखकर 56263 पर मैसेज करना होगा। 

गोवा बोर्ड के बारे में- 

गोवा बोर्ड का गठन 27 मई 1975 को गोवा, दमन दीव माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिनियम 1975 के तहत स्थापित किया गया था। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन गोवा का मुख्य बोर्ड है। जो अपने संबद्ध स्कूलों में सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री शिक्षा प्रबंधन का जिम्मेदार है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सजीबीएसएचएसई.गॉव.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल