लाइव न्यूज़ :

विष्णुपद मंदिरः भाजपा का काम है हिन्दू और मुस्लिम पर राजनीति कर लड़ना, तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2022 17:34 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बड़का झूठा पार्टी का कोई बात सुनता है क्या? वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये सब भाजपा का खेला बेला है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री अशोक चौधरी के साथ पटना में बन रहे विधायकों और मंत्रियों के लिए नए भवनों का निरिक्षण करने पहुंचे थे।जल्द ही विधायकों और मंत्रियों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।भाजपा का काम है धर्म और जाति पर गौर करना।

पटनाः बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी के जाने को लेकर भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस मामले में राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बड़का झूठा पार्टी का कोई बात सुनता है क्या? वहीं, अशोक चौधरी ने कहा कि ये सब भाजपा का खेला बेला है। दरअसल, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ पटना में बन रहे विधायकों और मंत्रियों के लिए नए भवनों का निरिक्षण करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि विधायकों और मंत्रियों के लिए जो नए भवन बनाए जा रहे हैं, उनका आप निरिक्षण करें। इसीलिए मैं सीधा यहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही विधायकों और मंत्रियों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा कि भाजपा मुस्लिम मंत्री को मंदिर में जाने पर विरोध कर रही है तो जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा का काम है धर्म और जाति पर गौर करना। हमारे लिए सब एक है। तेजस्वी ने कहा कि हिन्दू और मुस्लिम करना तो बड़का झूठा पार्टी यानी भाजपा का काम है। हम तो सभी को साथ लेकर चलते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब का कोई मतलब नहीं है। ये सब तथ्यहीन बातें हैं। वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इसराइल मंसूरी प्रभारी मंत्री हैं और प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री के साथ चले गए। यह कहना कि मुस्लिम में हिंदू नहीं जाएगा और हिंदू में मुस्लिम नहीं जाएगा ये सब भाजपा का खेला बेला है।

हमलोग तो मंदिर भी जाते हैं, मजार भी जाते हैं। ये कौन सी बड़ी बात है? मंदिर में गैर हिंदू प्रवेश के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि मुस्लिम प्रवेश की उन्हें जानकारी नहीं रही होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर लिखा है कि गैर मुस्लिम का प्रवेश वर्जित है। लेकिन मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी नहीं होगी। इसीलिए वे उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवजेडीयूबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार