लाइव न्यूज़ :

गया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, तीन एके- 47 और एक इंसास बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2021 21:32 IST

घटनास्थल से 4 हथियार बरामद किया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसर्च ऑपरेशन में अभी तक चार नक्‍सली एरिया कमांडर के शव सीआरपीएफ को मिले हैं. एनकाउंटर के बाद जवानों द्वारा पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 205वीं बटालियन द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था.

पटनाः बिहार के गया जिले के डुमरिया के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ ने कई नक्‍सलियों को मार गिराया है.

सर्च ऑपरेशन में अभी तक चार नक्‍सली एरिया कमांडर के शव सीआरपीएफ को मिले हैं. घटनास्थल से 4 हथियार बरामद किया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जाता है कि किसी बडी घटना को अंजाम के लिए ये इक्ट्ठा हुए थे. सीआरपीएफ ने घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव समेत तीन एके- 47 राइफल और एक इंसास रायफल बरामद किया है.

एनकाउंटर के बाद जवानों द्वारा पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की 205वीं बटालियन द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान वहां छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की.

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में नक्सली अमरेश भोक्ता (जोनल कमांडर), शिवपूजन (सब जोनल कमांडर), श्रीकांत भुंइया (सब जोनल कमांडर) और उदय पासवान (सब जोनल कमांडर) घटनास्थल पर ही ढेर हो गये. कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देखकर कई नक्सली भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है. 

टॅग्स :नक्सलसीआरपीएफबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं