लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर की चुनौती- पैम्फलेट विवाद में रोल साबित करो, फांसी लगा लूंगा, नहीं तो केजरीवाल..

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 19:55 IST

गौतम गंभीर ने जवाब में पहले कहा था कि आरोप साबित होते हैं तो वह उम्मीदवारी वापस ले लेंगे लेकिन अब कहा है कि आप द्वारा उनके खिलाफ सबूत देने पर वह फांसी लगा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल अगर उनके खिलाफ लगे आरोप साबित कर देते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे।गौतम गंभीर ने साथ ही कहा है कि अगर आरोप साबित नहीं होते है तो केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनावी पिच पर किस्मत आजमा रहे क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर पर पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार आतिशी मर्लेना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मर्लेना के मुताबिक इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार गौतम गंभीर ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा में लिखे पैम्फलेट बंटवाए हैं। गौतम गंभीर ने जवाब में पहले कहा था कि आरोप साबित होते हैं तो वह उम्मीदवारी वापस ले लेंगे लेकिन अब कहा है कि आप द्वारा उनके खिलाफ सबूत देने पर वह फांसी लगा लेंगे। 

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चैलेंज नंबर 3। अगर पैम्फलेट विवाद में मेरी भूमिका को वह (केजरीवाल) साबित कर सकते हैं तो मैं जनता के सामने फांसी लगा लूंगा नहीं तो केजरीवाल को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। मंजूर?''

बता दें कि पैम्फलेट विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जोरों पर चल रहे हैं। शुक्रवार (10 मई) को ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी उम्मीदवार का बचाव करते हुए कहा, ''आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार खूब पढ़ी-लिखी और सफल महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका काम बहुत अच्छा रहा जिसकी चर्चा विश्वभर में हो रही है। मुझे समझ नहीं आता कि महिलाओं द्वारा उपलब्धियां हासिल करने को बीजेपी सहन क्यों नहीं कर पाती है।''

केजरीवाल ने कहा था, ''यह बीजेपी की मानसिकता है। आज भी बीजेपी नेता वहीं बातें कह रहे हैं जो पैम्फलेट में लिखी हैं। उन्होंने हमें बदनाम करने के बाद हमारे खिलाफ मानहानि केस दर्ज कराया है। हम आज गौतम गंभीर को मानहानि का नोटिस भेज रहे हैं। हम इस मामले को नहीं छोड़ेंगे।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावगौतम गंभीरअरविन्द केजरीवालआतिशी मार्लेनादिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज