लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर : सहेली के घर गई सोलह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:27 IST

Open in App

गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कासना में रहने वाली 16 वर्षीय संजना पड़ोस में रहने वाली अपनी 18 वर्षीय सहेली निकिता के घर सोमवार की रात सोने गई थी। लेकिन आधी रात को संजना की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि निकिता के परिजनों ने संजना को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ जिसकी वजह से विसरा को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह