लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांडः श्रीराम सेना मुखिया के विवादित बोल, 'कर्नाटक में कुत्ते की मौत पर क्या पीएम मोदी जिम्मेदार'

By भाषा | Updated: June 18, 2018 14:58 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि एक पत्रकार की तुलना कुत्ते से करना बहुत घटियापन है। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी इन टिप्पणियों की निंदा करेंगे या नहीं।

Open in App

बेंगलुरू, 18 जूनः कांग्रेस ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के संदर्भ में श्रीराम सेना के मुखिया प्रमोद मुथालिक के कल के इस बयान पर आज तीखी प्रतिक्रिया की जिसमें मुथालिक ने कहा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसकी अपेक्षा की जाए कि जब भी ‘‘कर्नाटक में कोई कुत्ता मरे’’ तो वह इसपर कुछ कहें।

मुथालिक ने कल यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि एक पत्रकार की तुलना कुत्ते से करना बहुत घटियापन है। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी इन टिप्पणियों की निंदा करेंगे या नहीं।

तिवारी ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘यह घिनौना और वमनकारी है ... श्री राम सेना के मुखिया प्रमोद मुथालिक ने पत्रकार गौरी लंकेश की तुलना कुत्ते से की।’’ उन्होंने लिखा , ‘‘श्रीमान प्रधानमंत्री आपने गौरी लंकेश की हत्या की निंदा तो नहीं की थी , अब क्या इसे भी आप अनदेखा करेंगे। ’’

उल्लेखनीय है कि अंधविश्वास विरोधी एवं तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर , वाम नेता गोविंद पानसारे , कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी और लंकेश की हत्या के संदर्भ में मुथालिक ने कहा था , ‘‘ हर कोई कह रहा है कि गौरी लंकेश की हत्या की साजिश हिंदू समूहों ने रची। लेकिन महाराष्ट्र में दो हत्याएं हुई , कर्नाटक में दो हत्याएं हुई , वे कांग्रेस के शासन में ही हुईं। ’’

श्रीराम सेना के मुखिया ने कहा था , ‘‘ कांग्रेस सरकार की नाकामी पर कोई सवाल नहीं उठाता ... इसके बजाए वामपंथी बुद्धिजीवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहते हैं कि गौरी लंकेश के बारे में वह कुछ बोलें। ’’ मुथालिक ने कहा ,‘‘ कर्नाटक में हर बार किसी कुत्ते के मरने पर आप मोदी से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं ?’’

मुथालिक ने आज स्पष्टीकरण दिया कि वह गौरी लंकेश की तुलना कुत्ते से नहीं करना चाहते थे , वह केवल इतना जानना चाह रहे थे कि प्रधानमंत्री को हर मौत (राज्य में होने वाली) पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए या नहीं। श्री राम सेना पुलिस की जांच के दायरे में तब आई थी जब गौरी लंकेश हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने उसके विजयपुरा के जिला अध्यक्ष राकेश मठ को पूछताछ के लिए बुलाया था।

लंकेश हत्या मामले में मुख्य आरोपी परशुराम वाघमारे से दूरी बनाते हुए मुथालिक ने कहा कि , ‘‘ श्री राम सेना और वाघमारे के बीच कोई संबंध नहीं है। वह हमारे संगठन का सदस्य नहीं है।’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गौरी लंकेशकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?