लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांडः गिरफ्तार शख्स से संपर्क में थे शिवसेना नेता श्रीकांत पांगारकर

By भाषा | Updated: September 4, 2018 04:51 IST

सूत्रों के अनुसार यह कथित आरोपी अमोल काले है, जिसे बेंगलूरू स्थित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

मुंबई, 04 सितंबर: महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को शहर की अदालत को बताया कि हथियारों का जखीरा मिलने के मामले में गिरफ्तार शिवसेना के पूर्व पार्षद श्रीकांत पंगारकर उस आरोपी के साथ संपर्क में थे जिसे कर्नाटक में हाई प्रोफाइल हत्या मामले में हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह कथित आरोपी अमोल काले है, जिसे बेंगलूरू स्थित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

हथियारों का जखीरा मिलने के मामले में पंगारकर एवं तीन अन्य आरोपियों शरद कालासकर, वैभव राउत, सुधनवा गोंधालेकर की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद पडालकर के समक्ष पेश किया गया।

पांचवा आरोपी अविनाश पवार मंगलवार तक एटीएस की हिरासत में हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से हथियार एवं गोलाबारूद जब्त होने के संबंध में इन सभी को पिछले महीने महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वायड (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था।

पंगारकर की रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए एटीएस ने अदालत को बताया कि उसे कर्नाटक पुलिस से एक रिपोर्ट मिली है कि उनका नाम एक आरोपी से जब्त की गयी डायरी में मिली है। आरोपी एक हाई प्रोफाइल हत्या मामले के संबंध में हिरासत में है।

टॅग्स :गौरी लंकेशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'