लाइव न्यूज़ :

समाज के फेफड़ों के समान होते हैं उद्यान, उनकी देखरेख का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जाए: एनजीटी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने लुधियाना के किदवई नगर में एक सार्वजनिक उद्यान के हरित क्षेत्र में कांक्रीट निर्माण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि उद्यान समाज के फेफड़ों की तरह हैं।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अधिकरण के फरवरी 2014 में दिए गए आदेश कहा गया है कि पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बनाने के लिए उस पर टाइल लगाने या कंक्रीट का निर्माण का काम पांच फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए, वहीं फुटपाथ तथा ट्रैक केवल छिद्रयुक्त ब्लॉक से ही बनाए जाने चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि उद्यान शहर के फेफड़ों के समान होते हैं जिनकी देखरेख करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए।’’

अधिकरण काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स की यचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उद्यान का व्यावसायिकरण तथा उसमें पक्का निर्माण करने का विरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब