लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होने पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:57 IST

Open in App

उत्तरकाशी, चार जून लंबे समय से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को निरस्त करने की मांग कर रहे गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को इस संबंध में जल्द कार्रवाई न होने पर आगामी 11 जून को काली पट्टी बांधकर मां गंगा की पूजा करने तथा 21 जून से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेज कर शीघ्र ही बोर्ड को भंग करने की मांग की तथा कहा कि ऐसा नहीं होने पर आगामी 11 जून को काली पट्टी बांधकर मां गंगा की पूजा अर्चना की जाएगी तथा 21 जून से क्रमिक अनशन पर बैठा जाएगा ।

समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड के गठन का बहिष्कार करते आ रहे हैं,इसके बाबजूद सरकार ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया।

उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद से चारों धामों की परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने गत 11 अप्रैल को कुंभ में साधु संतों के सानिध्य में 51 मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड से बाहर किए जाने की बात कही थी, किंतु दो माह का समय बीत जाने के उपरांत भी इस संबंध में सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे चारधाम के तीर्थपुरोहितों में भारी रोष है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने चार धामों, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित प्रदेश में स्थित 51 प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था जिसका तीर्थ पुरोहित लगातार विरोध कर रहे हैं।

पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी हितधारकों से बात करके कोई निर्णय लेने की बात कहते हुए इस संबंध में पुनर्विचार के संकेत दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट