लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा, जानें कब-कब रहे नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 25, 2019 14:18 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा चल रही है। जानें कब-कब नेहरू-गांधी परिवार से बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष...

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष और गांधी-नेहरू परिवार के छठवें सदस्य हैं। सोनिया गांधी 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का गठन साल 1885 में हुआ था। इस पार्टी के स्थापना के 134 साल हो चुके हैं। इस दौरान 60 लोगों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें 6 लोग गांधी-नेहरू परिवार से हैं। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे और इस वक्त अध्यक्ष पद की कमान राहुल गांधी के पास है। 134 साल पुरानी इस पार्टी की कमान 43 साल तक गांधी-नेहरू परिवार के हाथों में रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा चल रही है। जानें कब-कब नेहरू-गांधी परिवार से बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष...

मोतीलाल नेहरू

गांधी-नेहरू परिवार से कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष थे मोतीलाल नेहरू। उन्हें पहली बार साल 1919 में अमृतसर अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया। दोबारा 1928 में कलकत्ता अधिवेशन में अध्यक्ष बनाए गए।

जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू ने 40 साल की उम्र में साल 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। नेहरू 8 बार कांग्रेस अध्यक्ष बने। वो 1929-20 (करांची अधिवेशन), 1936 (लखनऊ), 1937 (फैज़पुर), 1951 (नासिक), 1952 (दिल्ली), 1953 (हैदराबाद), 1954 (कलकत्ता) में अध्यक्ष बनाए गए।

इंदिरा गांधी

जवाहर लाल नेहरू के बाद इस पद को संभालने वाली इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी सदस्य थीं। उन्हें 1959 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष बनाया गया। उस वक्त उनके पिता जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। इसके बाद 1978-83 और 1983-84 में वो फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

राजीव गांधी

1985 में राजीव गांधी को बांबे अधिवेशन में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। वो 1991 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

सोनिया गांधी

सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। राजीव गांधी की हत्या के बाद काफी ना-नुकुर के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। सोनिया ने 1998 से 2017 तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

राहुल गांधी

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष और गांधी-नेहरू परिवार के छठवें सदस्य हैं। उन्हें 2017 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई जिसके बाद उनके इस्तीफे की चर्चा चल रही है।

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजवाहरलाल नेहरूनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीइंदिरा गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील